शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही नाबालिग को किया किडनैप, रात भर रांची में दो लड़कों ने किया रेप, बनाया वीडियो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 27, 2025

शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही नाबालिग को किया किडनैप, रात भर रांची में दो लड़कों ने किया रेप, बनाया वीडियो

रांचीः राजधानी रांची में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की का उसके दो दोस्तों ने मिलकर पहले अपहरण किया फिर उसके साथ रातभर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के दौरान दोनों युवकों ने लड़की को धमकाया कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर दूंगा।

डॉक्टर ने की लिव-इन-पार्टनर की हत्या, रील्स बनाने से मना किया, नहीं मानी तो मार डाला
घटना 16 अप्रैल रात 11 बजे की है। पीड़ित लड़की अपनी भाभी के साथ एक शादी समारोह में गई थी। खाना खाने के बाद लड़की की भाभी वहां से लौट आई लेकिन नाबालिग लड़की अपने दोस्तों के साथ रह गयी। रात 11 बजे जब लड़की अकेले घर जाने लगी तो उसके दो दोस्त जो जामुनटोली के रहने वाले है ने लड़की को जबरन बाइक पर बिठा लिया और जामुनटोली के एक एसबेस्टस के घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।

See also  निशा उरांव बनीं रांची की अपर आयकर आयुक्त, पिता रहे है झारखंड सरकार में वित्त मंत्री

युवती के अगवा करने के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, कई घरों में लगाई आग, पुलिस पर पथराव
लड़की से छह घंटों तक बारी बारी से जामुनटोली के रहने वाले सागर उरांव और दीपक उरांव ने दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे लड़की बाथरूम जाने के बहाने किसी तरह से वहां से भागने में सफल हुई। घटना के बाद से पीड़ित सदमें में थी इसके बाद परिजनों को अपने साथ हुई घटना बताई। नाबालिग के पिता ने रातू थाने में दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का सदर अस्पताल रांची में मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। रातू पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now