पटना : कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए उन्हे काल्पनिक मानने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पूरे परिवार के साथ अयोध्या में रामलल्ला के शरण में पहुंचे है। उन्होने भगवान राम के दर्शन करने के बाद बताया खुद को सबसे बड़ा राम भक्त।
मांझी ने अयोध्या में पूजा करने के बाद कहा कि रामलल्ला हमारे परांपरागत आस्था का विषय है, हमारा जो संबंध है, उसमें माता सबरी को हम परांपरागत मां मानते है। जब रामचंद्र जी ने उनको दर्शन दिया और उन्होने रामचंद्र जी को सहारा दिया तो रामचंद्र जी से हमारा संबंध कैसे टूटेगा। इसलिए हमलोग परांपरागत रूप से राम भक्त है। हम तो ताना देते है समाज को, जो समाज कहता है कि हम रामभक्त है, कैसे राम भक्त है हम जीतनराम है, नाम के साथ राम जुड़ा है, वह लोग शर्मा, सिंह क्यों जोड़ते है, वह लोग भी राम लिखे, तब हम मानेंगे कि वो राम के सच्चे भक्त है।
वर्तमान राजनीति पर मांझी ने कहा कि पारस का एनडीए से बाहर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है, एनडीए में रहते तो बहुम कुछ मिलता। गैंगस्टर अशोक महतो की पत्नी को आरजेडी से टिकट मिलने पर मांझी ने लालू यादव को निशाने पर लिया साथ ही नीतीश कुमार द्वारा कविता सिंह जिनके पति कि छवि अशोक महतो जैसे ही है को जेडीयू से टिकट दिये जाने पर नीतीश कुमार को घेरा। कविता सिंह से अजय सिंह ने पितृपक्ष में शादी की थी, नीतीश ने अजय सिंह को कहा था कि शादी करके आओ तो टिकट देंगे तो अजय सिंह ने पितृपक्ष में शादी कर ली थी। इसलिए हम लोग केवल लालू यादव को दोष नहीं देंगे।
भागवान राम को काल्पनिक मानने वाले मांझी पूरे परिवार के साथ पहुंचे रामलल्ला के शरण में

Total Views: 0
Leave a Comment Leave a Comment


