रांची रेलवे स्टेशन पर महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

रांची रेलवे स्टेशन पर महिला ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

रांचीः सोमवार देर रात करीब 11 बजे रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने महिला ने छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर रही थी। यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक एक महिला चलती ट्रेन के सामने कूद गई।

शादी के 16 दिन बाद रस्सी से लटका मिला सेना जवान का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

ट्रेन की रफ्तार और टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि महिला हटिया से हावड़ा जाने के लिए आई थी। महिला के शव की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now