झारखंड में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक, अब LPG सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद होगी दूसरी बुकिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2026

झारखंड में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक, अब LPG सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद होगी दूसरी बुकिंग

रांचीः मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच झारखंड में 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई पर फिलहाल अघोषित रोक लगा दी गयी है। तेल कंपनियों ने यह कदम घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाये रखने के लिए उठाया है। हालांकि तेल कंपनियों की ओर से कोई औपचारिक पत्र जारी नहीं किया गया है, लेकिन एलपीजी डीलरों को मौखिक रूप से निर्देश दिया गया है कि अगले आदेश तक कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति सीमित रखें। इस दौरान अस्पताल, स्कूल-कॉलेजों के मेस और अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़े संस्थानों को सप्लाई मिलती रहेगी।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारी को IAS में मिला प्रमोशन, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस की बढ़ती मांग को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं ईरान वॉर में बढ़ते तनाव और आपूर्ति को लेकर संभावित आशंकाओं के बीच घरेलू एलपीजी की पैनिक बुकिंग रोकने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने नया प्रावधान लागू किया है। अब उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल के बाद ही एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग कर सकेंगे और डिलीवरी भी इसी अवधि के बाद दी जायेगी। गैस कंपनियों के सिस्टम में यह व्यवस्था लागू कर दी गयी है। 25 दिन के पहले उपभोक्ता बुकिंग करने की कोशिश भी करते हैं, तो सिस्टम उसे स्वीकार नहीं कर रहा है। कंपनियों का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य सभी उपभोक्ताओं को गैस की नियमित और संतुलित आपूर्ति सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी उपभोक्ता जरूरत से अधिक सिलिंडर जमा न कर सके।एजेंसी संचालक के अनुसार, पैनिक की वजह से रोजाना की बुकिंग 400 से बढ़कर 2500 हो गयी है।

See also  जमशेदपुर में डेली कलेक्शन एजेंट पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार, रुपए लूटकर अपराधी फरार

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
फिलहार नहीं है घरेलू गैस की कोई कमी
पेट्रोलियम कंपनियों के आंकड़ों के अनुसार 1 फरवरी 2026 तक धनबाद जिले में कुल करीब 6.4 लाख सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं. इनमें सबसे अधिक उपभोक्ता इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के हैं। धनबाद में आईओसी के करीब 2.90 लाख उपभोक्ता हैं और इसकी 17 एजेंसियां कार्यरत हैं। इसके अलावा भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) की सात और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) की भी सात एजेंसियां जिले में गैस आपूर्ति कर रही हैं। कंपनियों का मानना है कि हाल के अंतरराष्ट्रीय हालात को देखते हुए कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं में अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की प्रवृत्ति देखी जाती है। एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल धनबाद में गैस की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। इधर, बीपीसीएल के सेल्स अधिकारी एस जमाल ने कहा कि कंपनी का जो नया गाइड लाइन आया है. उसे एजेंसी को भेज दिया गया है।
रसोई गैस की कीमत 60 रुपये बढ़ी
रसोई गैस की कीमत 60 रुपये बढ़ गयी है। पहले 910 रुपये में रसोई गैस मिलती थी, जो बढ़कर 970 रुपये प्रति सिलिंडर हो गयी है।नयी दर सात मार्च से लागू कर दी गयी है।

See also  पटना में 80 लाख का कोडीन कफ सिरप जब्त, डाक पार्सल में छिपाकर हिमाचल प्रदेश से आया खेप, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now