- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

जेल से चल रही है दिल्ली की सरकार, केजरीवाल ने जारी किया पहला आदेश

दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने जेल से सरकार चलाने की शुरूआत कर दी है। ईडी हिरासत में केजरीवाल ने दिल्ली सरकार से जुड़ा पहला आदेश जारी किया है। एक नोट के जरिये केजरीवाल ने जल विभाग के लिए आदेश जारी किया। रविवार को मंत्री आतिशी प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के आदेश के बारे में जानकारी देंगे।
शराब घोटाले में गिरफ्तार केजरीवाल ने कहा था कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा और अगर करना पड़ा तो जेल से सरकार चलाऊंगा ।उन्होंने कहा कि अंदर हो या बाहर… सरकार वहीं से चलेगी. केजरीवाल ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि हमें दिक्कतें आएंगी लेकिन हम इसी से काम करने की कोशिश करेंगे ।दिल्ली की जनता यही चाहती है’।

See also  भारत ने पाकिस्तान पर लगाया एक और प्रतिबंध, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल्स सहित कई पर बैन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now