गैंगस्टर शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबू मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत, बाबा परिहस्त के बाद संभाल रहा था गिरोह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2026

गैंगस्टर शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबू मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत, बाबा परिहस्त के बाद संभाल रहा था गिरोह

देवघरः शुक्रवार को देवघर के बड़े गैंगस्टर शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबू मिश्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शिबू मिश्रा की उसके देवघर के गोविंद खवाड़े लेन स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ी थी, इसके बाद उसे देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गैंगस्टर शिवाशीष कश्यप उर्फ शिबू मिश्रा देवघर के चर्चित अपराधी बाबा परिहस्त के निधन के बाद उसके गिरोह की कमान संभाल रहा था। बाबा परिहस्त की मौत के बाद शिबू मिश्रा ने देवघर में कई बड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था।

See also  पत्नी का सही से नहीं किया इलाज तो पति डॉक्टर को करने लगा अगवा, ऐसे नाकाम हुई अपहरण की साजिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now