जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 3, 2026

जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई

चतराः स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। चतरा जिला आयुष मेडिकल ऑफिसर (DAMO) डॉ. राम प्रकाश वर्मा को एसीबी की टीम ने 20,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए है। मिली जानकारी के अनुसार राम प्रकाश वर्मा टंडवा में पदस्थ आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से यह रिश्वत राशि ले रहे थे।

रांची के रिम्स से इलाज के दौरान बाल कैदी फरार, पेट दर्द की शिकायत के बाद कराया गया था भर्ती
शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और मौके पर आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। यह कार्रवाई एसपी आरिफ एकराम के नेतृत्व में गठित एसीबी की विशेष टीम ने की। गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और एसीबी अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, बुंडू में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

इस मामले में शिकायतकर्ता टंडवा में तैनात आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर प्रिया कुमारी थीं। डॉक्टर प्रिया ने एसीबी को शिकायत कर बताया था कि डॉक्टर राम प्रकाश वर्मा उनके किसी आधिकारिक कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए रुपये की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने रिश्वत देने की जगह इसकी शिकायत एसीबी से कर दी। एसीबी ने मामले की सत्यता जानने के बाद जाल बिछाया और जैसे ही डॉक्टर प्रिया कुमार रिश्वत देने डॉक्टर राम प्रकाश वर्मा के पहुंची पहले से घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम ने धर दबोचा। आरोपी के पास केमिकल युक्त नोट बरामद हुए है।

See also  चतरा के कुंदा में अपराधियों का तांडव, घर के बाहर खड़ी बोलेरो में लगा दी आग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now