- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह विशेष अतिथि के रूप में रहीं मौजूद

लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह विशेष अतिथि के रूप में रहीं मौजूद

लोहरदगा: मंगलवार को बीएस कॉलेज स्टेडियम में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज उत्साह और उमंग के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन मशहूर भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह विशेष अतिथि के रूप में स्टेडियम पहुंचीं, जहां उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साहवर्धन किया।

WhatsApp Image 2026 02 10 at 7.11.53 PM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाहा पर्व में होंगे मुख्य अतिथि, मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति ने रांची आकर दिया आमंत्रण
क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के साथ अक्षरा सिंह ने स्टेडियम परिसर और कॉरिडोर का भ्रमण किया। इस दौरान गैलरी में मौजूद दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मोबाइल कैमरों में सेल्फी, वीडियो और फुटेज कैप्चर करने की होड़ लग गई। अक्षरा सिंह के स्टेडियम में प्रवेश करते ही माहौल पूरी तरह क्रिकेटमय हो गया।मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में लोहरदगा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौकों-छक्कों की बरसात कर पहला मैच अपने नाम किया। मैच के बाद क्रिकेट संघ की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।

WhatsApp Image 2026 02 10 at 7.11.55 PM
मीडिया से बातचीत में अक्षरा सिंह ने कहा कि वह पहले भी लोहरदगा आ चुकी हैं, लेकिन इस बार क्रिकेट मैदान में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिला। उन्होंने कहा,
“लोहरदगा की जनता का स्नेह और प्यार मुझे बार-बार यहां खींच लाता है। झारखंड के लोहरदगा से निकलकर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इतना भव्य आयोजन आने वाले समय में युवाओं और क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने का बेहतर मंच साबित होगा।”

WhatsApp Image 2026 02 10 at 7.11.54 PM
वहीं मौके पर मौजूद पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेल के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थानीय बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर प्रकार की सहायता दी जाएगी।उन्होंने यह भी घोषणा की कि टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी लोहरदगा क्रिकेट ग्राउंड में देखने को मिल सकती है, जो जिले के लिए एक ऐतिहासिक और यादगार पल होगा।इस भव्य आयोजन ने न सिर्फ खिलाड़ियों में नया जोश भरा है, बल्कि लोहरदगा को क्रिकेट के मानचित्र पर मजबूती से स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है।

jh loh 01 aksharasingh pkg jh10011 10022026172538 1002f 1770724538 806 scaled

इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमें लोहरदगा लायंस, साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची, एनकेएस भिलाई, पलामू जगलर्स, छोटानागपुर ब्लूज, वाराणसी, डिविजनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन दानापुर और साउथ ईस्टर्न रेलवे आद्रा (बंगाल) शामिल हैं. प्रतियोगिता को काफी भव्य रूप दिया गया है। आईपीएल की तर्ज पर प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। लोहरदगा जिला के अलावा दूसरे जिलों से भी खेल प्रेमी यहां पर मैच देखने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता का जब 13 फरवरी को समापन होगा तो उसे दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग भी शामिल होंगे।

jh loh 01 aksharasingh pkg jh10011 10022026172538 1002f 1770724538 738 scaled

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now