गुमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख का इनामी उग्रवादी हुआ अरेस्ट, हथियार और कारतूस बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 24, 2025

गुमला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 5 लाख का इनामी उग्रवादी हुआ अरेस्ट, हथियार और कारतूस बरामद

गुमलाः जिले के एसपी हारिश बिन जमां को मिली गुप्त सूचना मिली की उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सुप्रीमो रविंद्र यादव अपने दस्ते के साथ बिशुनपुर थाना क्षेत्र के घाघरा जंगल में भ्रमणशील है। इसके बाद एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया।

झारखंड का रंगीन मिजाज दारोगा, शराब और बार बाला के साथ मस्ती करते आये नजर, VIDEO हुआ वायरल
छापेमारी दल में झारखंड जगुवार के एजी-39 के साथ संयुक्त रूप से बिशुनपुर थाना के रिजर्व बल शामिल हुई और घाघरा जंगल में छापेमारी शुरू की। पुलिस बल जैसे ही घाघरा पहुंची उसे कुछ लोग हथियार के साथ गांव के सामने वाले जंगल में जाते दिखाई दिया। पुलिस बल ने जैसे ही पीछा करना शुरू किया जेजेएमपी के सदस्य जंगल की ओर तेजी से भागने लगे।

साहिबगंज में युवक-युवती को बनाया बंधक, प्रेम प्रसंग को लेकर रातभर की पिटाई, छोड़ने के लिए हुई पैसे की डिमांड
पुलिस ने घेराबंदी करके एक व्यक्ति को पकड़ा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वो फिरोज अंसारी है और जेजेएमपी का सक्रिय सदस्य है। 35 वर्षीय फिरोज लोहरदगा जिला का रहने वाला है और उस पर झारखंड सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा हुआ है। लातेहार, गुमला, लोहरदगा में उसके खिलाफ करीब 11 मामले दर्ज है।

See also  चंपाई सोरेन के बाद अब मधु कोड़ा पहुंचे बाबूलाल मरांडी के दरबार में, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से बंद कमरें में हुई मुलाकात

बोकारो के ज्वेलरी शॉप में 5 करोड़ों की लूट के बाद अपराधी बिहार भागे, STF ने 24 घंटे के अंदर ऐसे दबोचा
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से एक 303 राइफल, 303 राइफल का 200 राउंड जिंदा कारतूस, 7.62 एमएम का 150 जिंदा गोली, तीन स्मार्टफोन, दो की पैड, दो डायरी, एक मोबाइल का चार्जर, एक जियो कंपनी का राउटर, एक पीठ्ठू बैग पाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now