डेस्कः नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर और दरभंगा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त चुनावी सभा को संबोधित किया। वोटर अधिकार यात्रा और बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने अपने पहले चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
बिहार में मोंथा चक्रवात का असर, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 21 जिलों में आंधी और तूफान की चेतावनी
दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डर गए और देश की गरिमा की रक्षा करने में नाकाम रहे। राहुल गांधी ने कहा, ट्रंप ने 50 बार कहा कि उसने नरेंद्र मोदी को डराकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाया। लेकिन मोदी जी के मुंह से ‘चूं’ तक नहीं निकला। ट्रंप रोज अलग-अलग देशों में जाकर मोदी का अपमान कर रहा है, लेकिन मोदी एक बार भी नहीं बोले कि ट्रंप झूठ बोल रहा है। मोदी में कुछ कहने का दम ही नहीं है। ऐसा आदमी बिहार में विकास नहीं ला सकता।’ राहुल ने कहा कि 1971 की जंग में इंदिरा गांधी ने अमेरिका को चुनौती दी थी। इंदिरा गांधी ने साफ कहा था ‘हम आपसे नहीं डरते’। प्रधानमंत्री ऐसे होते हैं।
VIDEO | Bihar Assembly Elections: Addressing an election rally in Darbhanga, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi said, “PM Modi is scared of Trump. Next time he comes to Bihar, he must say the US president is lying about stopping the India-Pak conflict.”#BiharElectionsWithPTI
(Full… pic.twitter.com/h5WcVZYMW5— Press Trust of India (@PTI_News) October 29, 2025
8th Pay Commission: मोदी कैबिनेट ने आठवें वेतन आयोग को दी मंजूरी…जानिए कितनी बढ़ जाएगी सैलरी ?
दरभंगा रैली में राहुल गांधी ने दिल्ली की यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ‘एक तरफ मां यमुना गंदी बह रही हैं, दूसरी तरफ मोदी के लिए पाइप से साफ पानी भरा गया। ये सब ड्रामेबाजी थी।जैसे ही जनता ने TV पर साफ पानी वाला पाइपलाइन देखा, मोदी वहां जाने से मना कर गए।यही हिंदुस्तान की सच्चाई है।अमीरों के लिए साफ पानी, गरीबों के लिए गंदा पानी।
राहुल गांधी ने मोदी के कॉर्पोरेट लिंक पर सबसे बड़ा हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अंबानी की शादी में मोदी गए, लेकिन मैं नहीं गया। क्योंकि मोदी, अडानी-अंबानी के औजार हैं। वो आपके चुने हुए प्रधानमंत्री नहीं, इन लोगों के लिए रास्ता खोलने वाले हैं।’ उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी से छोटे व्यापार खत्म किए, गलत GST लागू किया, बिहार और धारावी की जमीनें औने-पौने दामों में दे दीं।राहुल बोले, मोदी कहते हैं उन्होंने सस्ता इंटरनेट डेटा दिया।लेकिन फायदा किसे हुआ? Jio के मालिक को। जनता को नहीं, अंबानी को इंटरनेट का स्पेक्ट्रम दिया गया।
#WATCH | दरभंगा, बिहार: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “एक तरफ नोटबंदी ने बिहार के छोटे-छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया, गलत GST लागू किया गया और फिर 5-6 साल बाद कहा जाता है कि दिवाली का तोहफा मिलेगा, GST को कम करेंगे…… pic.twitter.com/Wj86FSvT18
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025
हटिया-राउरकेला रेलखंड पर मालगाड़ी हुई बेपटरी,10 बोगियां हुई डिरेल,पैसेंजर ट्रेन रद्द, मौर्य एक्सप्रेस सहित कई ट्रनों के मार्ग में परिवर्तन
राहुल से पहले तेजस्वी ने जनसभा को संबोधित किया और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 12 साल की बच्ची का रेप हो जाती है, क्या यही सुशासन है। उन्होंने कहा, ‘आप सब लोग यदि मुझे एक मौका देंगे तो नौकरी पक्की होगी। हमारी सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर एक अधिनियम बनाया जाएगा कि जिस परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार में एक हम सरकारी नौकरी देंगे। पहले भी यह भाजपा के लोग और हमारे ‘चाचा’ नीतीश कुमार मेरे द्वारा 20 लाख नौकरी देने के वादे पर कहा करते थे कि नौकरी देना असंभव है, लेकिन जब मैं 17 महीने उपमुख्यमंत्री रहा तो 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली…ये हम लोगों का प्रण है कि हमें बेरोजगारी को जड़ से खत्म करना है।’
#WATCH | दरभंगा, बिहार: राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…आप सब लोग यदि मुझे एक मौका देंगे तो नौकरी पक्की होगी… तेजस्वी ने जो कहा वो किया… हमारी सरकार बनने के 20 दिनों के अंदर एक अधिनियम बनाया जाएगा कि जिस परिवार… pic.twitter.com/okxGLuOpMY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2025









