- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

बिहार में छठ का गीत बजाने को लेकर विवाद, स्कॉर्पियो से 7 लोगों को रौंदा; 2 भाइयों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2026

बिहार में छठ का गीत बजाने को लेकर विवाद, स्कॉर्पियो से 7 लोगों को रौंदा; 2 भाइयों की मौत

डेस्कः बिहार के भोजपुर जिले में छठ गीत को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार की रात भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र स्थित रामडिहरा गांव में दीपावली के दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

हादसे में मृतकों की पहचान रामडिहरा गांव के वार्ड नंबर 17 निवासी रामनरेश यादव के 45 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव और 55 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। दोनों पेशे से गाड़ी व्यवसायी थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्वजन ने गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद स्कॉर्पियो से लोगों को जानबूझकर कुचलने और घसीटने का आरोप लगाया है।

हालांकि, बिहिया थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में दुर्घटना का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

See also  सरहुल और रामनवमी में जुलूस निकालने की मिली अनुमति

बेटे ने गाना बजाने को लेकर विवाद का लगाया आरोप
मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि गांव के सूर्य मंदिर पर छठ का गाना बज रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो पर सवार गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उनके भाई मुन्ना यादव से गाना बंद करने को कहा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद मुन्ना यादव ने फोन कर परिवार के लोगों को घर से बुलाया। इस बीच स्कॉर्पियो सवार वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब सभी लोग इकट्ठा होकर बातचीत कर रहे थे, तभी वह स्कॉर्पियो लेकर दोबारा वहां पहुंचा और तेज रफ्तार में लोगों को रौंद दिया। रोहित के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार ने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी तथा लोगों को घसीटता रहा। ग्रामीणों ने जब गाड़ी का पीछा किया, तो वह मौके से फरार हो गया।

सीने पर गाड़ी चढ़ने से अंदरूनी चोट
आरा सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि पांच-छह लोगों को गंभीर रूप से जख्मी हालत में अस्पताल लाया गया था। इनमें कमलेश यादव की अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हो गई। उनके सिर और मुंह से काफी खून बह रहा था। वहीं, दिनेश यादव के सीने पर गाड़ी चढ़ने से अंदरूनी चोट आई है। अन्य घायलों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें लगी हैं। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद आगे इलाज किया जा रहा है। घायलों में रमेश यादव के 13 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार और राजेश कुमार के 15 वर्षीय पुत्र रितु कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं।

See also  दिल्ली विधानसभा का बैरिकेट तोड़ घुसी कार, सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला

सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक कमलेश यादव के परिवार में पत्नी आशा देवी, तीन बेटे शियोग, रोहित एवं प्रिंस और चार बेटियां निशा, मनीषा, प्रिय एवं रागिनी हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now