- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

अंबा प्रसाद ने बेघर होने के बाद टेंट में मनाई दीपावली, सरकार में लगाए गंभीर आरोप, कहा-मैं निशा भगत की तरह हार मानने वाली नहीं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2026

रांचीः बड़कागांव की पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद का रांची में एचईसी स्थित 44 नंबर आवास भवन निर्माण विभाग द्वारा शनिवार को खाली करा लिया गया था। घर सील होने के बाद अंबा प्रसाद परिसर के अंदर ही टेंट लगाकर धरने पर बैठ गई।

1200 675 28068305 thumbnail 16x9 amba 3
रविवार को दीपावली के दिन अंबा प्रसाद ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ वहीं भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि आवास कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। वह कहीं भी रह लेगी, लेकिन बात मान सम्मान से जुड़ी है क्योंकि उनका आवास खाली कराने का जो तरीका अपनाया गया वह ठीक नहीं था। उन्होंने आदिवासी नेत्री निशा भगत का नाम लेते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि निशा भगत भी लंबे समय से लड़ रही थी, वो हताश और निराश हो गई, लेकिन मैं उनकी तरह हार मानने वाली नहीं हूं।

विपरीत परिस्थिति में हेमंस सोरेन के साथ खड़े रहेः अंबा प्रसाद
अंबा प्रसाद ने कहा कि दीवाली जैसे त्योहार से एकदिन पहले जिस तरीके से उनकी अनुपस्थिति में सरकारी आवास खाली कराया गया, वह ठीक नहीं है। हम ऐसा उम्मीद नहीं किए थे। जब हम विपरीत परिस्थिति में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ खड़े रहे हैं, जब वो जेल गए थे, उनके परिवार के साथ पूरी तरह से हमलोग समर्पित थे।

See also  Datia By-Election: मंच पर छलके नरोत्तम मिश्रा के आंसू! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने थामा हाथ

अंबा प्रसाद ने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ था, हम भी उसमें थे और उनकी विपरीत परिस्थिति में उनकी वाइफ के साथ थे। जब सरकार बचाने की बात आई तो महीनों हमलोगों को सब कुछ छोड़कर बाहर ले जाया जा रहा था, तो वहां पे हम लोग सब कुछ त्याग करके संघर्ष कर रहे थे, अब इन सब के बदले अगर हमारे साथ ये होगा तो ये हमने ऐसा उम्मीद नहीं किया था।

झारखंड की राजनीति से बाहर करने की हो रही है कोशिश
अंबा प्रसाद ने कहा कि घर से निकालने वाली बात हो रही है। लेकिन मेरा मानना है कि मुझे लगातार झारखंड की राजनीति से बाहर करने की कोशिश हो रही है।
अंबा प्रसाद ने कहा कि यहां पर लक्ष्मी गणेश विराजमान है, यह सब कुछ देखते हैं।हमें सिर्फ सही रास्ता दिखता है कि सत्य सत्य है और इस तरह का काम करके ये दिवाली मेरा खराब नहीं कर सकते, बल्कि आज तो मेरी ये दिवाली बहुत ही खास हो गयी है। ये दिवाली हमको मजबूत कर रहा है, कमजोर नहीं कर रहा है।

See also  हजारीबाग के बच्ची से हुई दरिंदगी को लेकर 3 अप्रैल को झारखंड बंद, बीजेपी ने सरकार को दिया 2 दिनों का अल्टीमेट

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनको काफी सम्मान दिया है, ऊंचा पद दिया है। हमने सभी बातों से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत करा दिया है और उम्मीद है पार्टी जनों का सहयोग उन्हें मिलेगा। उन्होंने दोहराया कि उनको टारगेट करके कार्रवाई की जा रही है।उनके आवास के आसपास ही कई पूर्व विधायकों का आवास है, उन्हें तो खाली नहीं कराना पड़ा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now