हटिया-राउरकेला रेलखंड पर मालगाड़ी हुई बेपटरी,10 बोगियां हुई डिरेल,पैसेंजर ट्रेन रद्द, मौर्य एक्सप्रेस सहित कई ट्रनों के मार्ग में परिवर्तन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2025

झारखंड के सिमडेगा में रेल हादसा, हटिया-राउरकेला रेलखंड पर मालगाड़ी हुई बेपटरी,10 बोगियां हुई डिरेल

रांचीः झारखंड के सिमडेगा जिले में बुधवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। हटिया-राउरकेला रेलखंड के कानारोवां रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह हादसा कानारोआ स्टेशन के बीच पोल संख्या 524/34 और 524/35 के बीच घाटी क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि अप और डाउन दोनों ही रेल लाइनें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध, BJP के कोल्हान बंद के दौरान सड़कों पर सन्नाटा

मिली जानकारी के अनुसार,  कुल 10 बोगियां बेपटरी हो गईं,जिससे ट्रैक के दोनों ओर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। हादसे के बाद रेलवे की राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंच चुकी है और लाइन को बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन भारी माल लदी बोगियों के पटरी से उतरने से ट्रैक को गंभीर नुकसान पहुंचा है।दुर्घटना के कारण इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री और मालगाड़ियाँ रोकी या डायवर्ट की गई हैं। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी लगातार मौके की निगरानी कर रहे हैं। अनुमान है कि ट्रैक मरम्मत और यातायात बहाली में कई घंटे लग सकते हैं।

See also  JMM सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, BJP के प्रतिनिधिमंडल ने की शिकायत

बाबा कार्तिक उराँव जंगल से लंदन गए, लौटे तो संसद में जंगल की जंग लड़ी, जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दे रहा है झारखंड

रांची रेल मंडल की प्रबंधक करुणा निधि सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया है।ट्रेन हादसे के बाद हटिया राउरकेला पैसेंजर को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही मौर्य एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

हटिया-राउरकेला रेलखंड में कानारोवां और कटाईंन के बीच पोल संख्या 524/34 और 524/35 के मध्य घाटी में राउरकेला से राँची की तरफ जा रही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इसकी वजह से अप और डाउन दोनों ही लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रत हो गई है। मालगाड़ी की कुल 10 बोगी हुई बेपटरी होकर पलट गई है, जिससे राउरकेला-हटिया रेल लाइन पूरी तरह बाधित हो गई है।
ट्रेनें प्रभावित रहेंगी :-

ट्रेन का आंशिक प्रारम्भ

1. ट्रेन संख्या 18175 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 29.10.2025 का हटिया स्टेशन के स्थान पर राउरकेला स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ होगा |

See also  एमएस धोनी बनेंगे झारखंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर, MOU पर जल्द होगा हस्ताक्षर

ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन

1. ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर – गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.10.2025 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला – हटिया – मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला – सीनी- चाण्डिल – गुण्डा बिहार – मूरी होकर चलेगी।

2. ट्रेन संख्या 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 29.10.2025 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला – हटिया – मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला – चक्रधरपुर – कान्ड्रा – चांडिल – गुण्डा बिहार – मूरी होकर चलेगी |

3. ट्रेन संख्या 12836 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल – हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.10.2025 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला – हटिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला – चक्रधरपुर – कान्ड्रा – चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला – मूरी होकर चलेगी |

4. ट्रेन संख्या 18638 सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु टर्मिनल – हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 28.10.2025 अपने निर्धारित मार्ग राउरकेला – हटिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राउरकेला – चक्रधरपुर – कान्ड्रा – चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला – मूरी होकर चलेगी |

See also  विधानसभा चुनाव में बड़ा खेला, JMM प्रत्याशी के पोस्टर में लगा दिया BJP उम्मीदवार का चेहरा

5. ट्रेन संख्या 06056 बरौनी – पोत्तनूर स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.10.2025 को अपने निर्धारित मार्ग मूरी – हटिया – राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी – गुण्डा बिहार – चाण्डिल – राउरकेला होकर चलेगी।

6. ट्रेन संख्या 13351 धनबाद – अल्लापुझा एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 29.10.2025 को अपने निर्धारित मार्ग मूरी – हटिया – राउरकेला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी – गुण्डा बिहार – चाण्डिल – राउरकेला होकर चलेगी।

ट्रेन रद्द रहेगी
ट्रेन का आंशिक प्रारंभ

ट्रेन संख्या 18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 29.10.2025 का हटिया स्टेशन के स्थान पर राउरकेला स्टेशन से आंशिक प्रारम्भ होगा |
……………………..
1. ट्रेन संख्या 58659 हटिया – राउरकेला पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 29.10.2025 को रद्द रहेगी |

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now