- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, राजस्थान से बिहार जा रही बस खाई में पलटी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2026

डेस्कः सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे लखनऊ के पारा इलाके में आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गहरी खंती (खाई) में पलट गई। हादसे के समय बस में 53 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि 22 गंभीर घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

WhatsApp Image 2026 11 09 at 9.47.54 AM

चालक पर नशे में होने का आरोप
प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के अनुसार, यह बस राजस्थान के भिवानी से बिहार के छपरा जिले के लिए जा रही थी। यात्रियों का आरोप है कि राजस्थान से लेकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के दौरान चालक और परिचालक ने कई जगह रुककर शराब पी थी। यात्रियों का कहना है कि चालक अत्यधिक नशे में था, जिसके कारण तेज रफ्तार बस जीरो पॉइंट के पास बेकाबू होकर खंती में पलट गई।

प्रशासनिक अमला और राहत कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरंत मौके पर पहुंच गया। डीसीपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सरोजनीनगर के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) सुमित प्रताप सिंह ने फायर सर्विस कर्मियों के साथ बचाव अभियान की कमान संभाली। पलटी बस में फंसे बच्चों और अन्य यात्रियों को बाहर निकालने के लिए टीम ने कड़ी मशक्कत की। पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया।

See also  लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद के नाम पर बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, प्रशासन ने किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now