बिहार में मोंथा चक्रवात का असर, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 21 जिलों में आंधी और तूफान की चेतावनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 29, 2025

बिहार में मोंथा चक्रवात का असर, अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 21 जिलों में आंधी और तूफान की चेतावनी

पटनाः बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुए मोंथा चक्रवात का असर बिहार में दिखने लगा है। छठ महापर्व में दौरान मसहूस की गई गर्मी के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। मंगलवार को चक्रवात आंध्र प्रदेश से टकरा चुका है और अब इसकी दिशा उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर है। यह तूफान बिहार के कई हिस्सों में अपना प्रभाव दिखाने लगेगा। मंगलवार शाम को इस चक्रवात का असर झारखंड के कई जिलों में देखने को मिला और अब बुधवार को इसका असर बिहार में दिखेगा। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवा को अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे चक्रवात की वजह से बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

 

मोंथा का झारखंड में असर, रांची में झमाझम बारिश, बढ़ेगी ठंड
29 अक्टूबर को भभुआ, रोहतास, गया, नवादा और शेखपुरा जैसे दक्षिणी जिलों में भारी वर्षा होगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश रहेगी। 30 अक्टूबर को सुपौल,अररिया, किशनगंज, बांका, जमुई और शेखपुरा में अति भारी बारिश का अलर्ट है। पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, नालंदा सहित कई मध्य जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट है। 30 अक्टूबर तक तूफान का असर बिहार में स्पष्ट हो जाएगा। राज्य के अधिकांश इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होगी, जबकि उत्तरी और दक्षिणी जिलों में कुछ जगहों पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की तेज हवाएं भी चलेंगी, जो फसलों और बिजली व्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

जमशेदपुर का आदिल पाकिस्तानी जासूस होने के शक में गिरफ्तार, एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त
31 अक्टूबर का विशेष चेतावनी: अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को उत्तरी बिहार प्रभावित होगा। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और अररिया में अति भारी बारिश होगी। पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में भारी वर्षा का अनुमान है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। तूफान के साथ ठंड का असर बढ़ेगा। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं, लेकिन उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट से सर्दी का एहसास जल्दी शुरू हो जाएगा। मानसून के लौट जाने के बाद यह पहली बार है जब राज्य में इतनी व्यापक बारिश दर्ज की जाएगी। अब तक राज्य में 128 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।

See also  बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाल होगा लागू, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now