बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा आज होने की संभावना, चुनाव आयुक्त ने कहा- जरूर वोट करें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 6, 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव 22 नवंबर से पहले होगा खत्म, पोलिंग बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं, पूरे देश में लागू होगा SIR: CEC ज्ञानेश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव आयोग की टीम भी बिहार में कैंप किए हुए हैं। सोमवार को चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा होने की संभावना हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी पटना में दो दिवसीय दौरे के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि चुनाव और उसके चरणों की घोषणा जल्द होगी। सूत्रों की मानें तो सोमवार दोपहर बाद बिहार चुनाव की घोषणा हो जाएगी।

ज्ञानेश कुमार ने बिहार के लोगों से अपील की कि लोक आस्था के महापर्व छठ की तरह चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व के रूप में उत्साहपूर्वक मनाएं। मतदान अवश्य करें। उन्होंने कहा कि 17वीं बिहार विधानसभा की कालावधि 22 नवंबर को समाप्त हो रही है, उसके पहले चुनाव संपन्न होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत भोजपुरी और मैथिली में की। उन्होंने सफल एसआईआर के लिए बिहार के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब इसे पूरे देश में कराएंगे। बिहार ने वैशाली से लोकतंत्र दिया है। बिहार चुनाव में लागू की जा रही 17 नई पहल पूरे देश के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगी।

See also  प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका, बांकीपुर उपचुनाव से पहले पूर्व प्रत्याशी प्रो. केसी सिन्हा बीजेपी में शामिल

जयपुर के SMS अस्पताल में लगी आग,ट्रामा सेंटर का ICU वार्ड जलकर खाक, 6 मरीजों की मौत, 5 की हालत गंभीर

प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु एवं चुनाव आयुक्त डॉ. विवेक जोशी, महानिदेशक, मीडिया आशीष गोयल, बिहार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त विनोद सिंह गुंजियाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के 90,712 बीएलओ ने जिस समर्पण और दक्षता के साथ एसआईआर को अंजाम दिया, यह पूरे देश के लिए मिसाल है। बिहार की प्रशासनिक क्षमता और लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Women’s World Cup: महिला टीम ने भी दी पाकिस्तान को मात, कोलंबो में 88 रनों से जीती टीम इंडिया; दीप्ति और क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आधार कार्ड को लेकर कहा कि इसे पहचान पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा। यह नागरिकता का प्रमाण नहीं। उन्होंने राजनीतिक दलों से हर बूथ पर चुनाव एजेंट बहाल करने और मतदान से पूर्व और मतदान की समाप्ति के बाद फॉर्म 17 सी लेकर जाने तक उनकी मौजूदगी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि लंबी लाइन न लगे इसलिए एक बूथ पर वोटरों की संख्या 1200 कर दी गई है।

See also  उड़ते प्लेन में एयरहोस्टेस से सेक्स की डिमांड, फिर की ऐसी हरकत; करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि दो दिवसीय बिहार दौरे में पहले दिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की गई। दूसरे दिन, प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों, बिहार के सीईओ के साथ बैठक की। फिर बिहार के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक सहित वरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।

मैथिली ठाकुर BJP के टिकट पर लड़ेंगीं बिहार विधानसभा का चुनाव, विनोद तावड़े और नित्यानंद राय के साथ हुई मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now