- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

लोहरदगा में उद्योगपति की कार और घर में लगी भीषण आग, बालकनी से छत पर कूदकर पंकज जायसवाल ने बचाई जान, करीब 50 लाख की संपत्ति जलकर राख

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2026

लोहरदगा: शहर में सोमवार अहले सुबह एक उद्योगपति के घर के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर की खिड़की के रास्ते बाहरी कमरे तक पहुंच गई। इस कमरे में कंपनी का कार्यालय संचालित था। आग की लपटों और धुएं से पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, परिवार के सदस्यों ने सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

a 1

इस घटना में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे उद्योगपति दीपक कुमार जायसवाल के घर के बाहर खड़ी टायगून कार संख्या जेएच01जीडी-0002 में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि घर की खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश कर गईं।

a

इससे कमरे में संचालित कंपनी के कार्यालय में रखे सामान और फर्नीचर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब कार और घर की खिड़की से आग की लपटें उठती देखीं तो तत्काल दीपक कुमार जायसवाल उर्फ बंटू, पंकज जायसवाल और परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज देकर जगाया।

See also  रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा रहा लड़का, ट्रेन के साथ परीक्षा भी छूटी; VIDEO

c

बालकनी से पड़ोसी की छत पर कूदकर बचाई जान
आग लगने के दौरान घर में धुआं तेजी से फैल गया था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि परिवार के सदस्यों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इस बीच पंकज जायसवाल ने सूझबूझ दिखाते हुए ऊपरी मंजिल की बालकनी से बगल के घर की छत पर छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को भी सुरक्षित बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई।

e

जान जोखिम में डालकर परिवार को घर से निकाला बाहर
घर में धुआं भर जाने के कारण परिवार के सदस्य घुटन महसूस कर रहे थे। ऐसे मुश्किल समय में पंकज जायसवाल ने अपनी जान की परवाह किए बिना कमरे का दरवाजा खोलने में सफलता पाई। इसके बाद उन्होंने अपनी मां, पत्नी, बेटे, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित घर से बाहर निकाला। इस तरह दीपक कुमार जायसवाल और पंकज जायसवाल का पूरा परिवार सुरक्षित बच गया।

See also  रांची में नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत,ऑटो में बैठे युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

i

कार और फर्नीचर समेत 50 लाख का नुकसान
इस अग्निकांड में परिवार की करीब 25 लाख रुपये मूल्य की कार जलकर राख हो गई। वहीं, घर के कमरे में लगा एयर कंडीशनर और करीब 25 लाख रुपये के फर्नीचर समेत अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए। धुएं के कारण दीपक कुमार जायसवाल और उनके पुत्र प्रियश जायसवाल की तबीयत प्रभावित हुई।

f

दमकल पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बुझाई आग
घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा। हालांकि, दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया था। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।


 

ji 1h

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now