रांची-खूंटी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा राज्य के कई हिस्सों में मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2025

रांची-खूंटी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा राज्य के कई हिस्सों में मौसम

रांचीः झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय है। बुधवार रात से रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जो गुरूवार रात तक जारी थ्ज्ञी। इस दौरान ठनका गिरने से रांची के तीन बच्चों समेत चार की मौत हो गई। शुक्रवार को भी मौसम वैसा ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी रांची, खूंटी, पलामू, चतरा और लातेहार में भारी बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है।

रांची में वज्रपात का कहर, तीन मासूम बच्चियों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया मुआवजे का एलान
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता के कारण 26 तक बारिश से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान सभी हिस्सों में बारिश होगी। इसके बाद यह धीमा पड़ सकता है। विभाग के मुताबिक इस दौरान राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। 22 और 23 को राज्य के पलामू, चतरा, गढ़वा और लातेहार में भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

See also  झारखंड के आठ जिलों में छायेगा घना कोहरा, चलेगी शीतलहर, बढ़ी कनकनी

झारखंड में बालू की किल्लत होगाी खत्म, मुख्य सचिव ने सभी डीसी को दिए पारदर्शिता से नीलामी के निर्देश
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को राज्य में पाकुड़, गोड़्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर, दुमका, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची में सामान्य वर्षापात 739.1 मिमी से 50 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।

CID के साइबर क्राइम ब्रांच ने 7 म्यूल खाताधारकों को किया गिरफ्तार, खातों में करोंड़ों का हुआ था ट्रांजेक्शन
रांची जिले के चान्हो में वज्रपात से तीन मासूम छात्राओं की मौत हो गई। घटना गुरुवार को दिन के साढ़े तीन बजे की है। तीनों छात्राएं छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी बीच वज्रपात की चपेट में आ गईं। इधर, घटना पर दुख जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

See also  Jharkhand Weather: झारखंड में आज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

झारखंड शराब घोटाला को लेकर बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी, ACB की जगह CBI से जांच कराने की मांग
जानकारी के अनुसार, होंदपीड़ी निवासी सुखदेव उरांव की पांच वर्ष की बेटी परी उरांव (पहली कक्षा) और सतीश उरांव की सात वर्ष की बेटी अंजलिका कुजूर (तीसरी कक्षा) प्राथमिक विद्यालय होंदपीड़ी में पढ़ती थी। जबकि शिवनाथ उरांव की 10 वर्ष की बेटी बासमती उरांव मध्य विद्यालय कुल्लू में छठी कक्षा में पढ़ती थी। बासमती अपने अपने भाई रामा उरांव को होंदपीड़ी प्राथमिक विद्यालय से लेकर घर जा रही थी। परी और अंजलिका भी उनके साथ घर जाने लगी। उसी दौरान बारिश के बीच वज्रपात हुआ और तीनों बच्चियां चपेट में आ गईं। जानकारी मिलने पर परिजन तीनों को मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची चान्हो पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। हादसे के बाद रो-रोकर परिजनों की हालत खराब है। इस दर्दनाक घटना से होंदपीड़ी गांव और आसपास के इलाकों में शोक का माहौल है।
परी और बासमती के पिता खेतीबारी करते हैं, जबकि अंजलिका के पिता मंगलवार को कमाने के लिए बेंगलुरु गए थे, गुरुवार की दोपहर वहां पहुंचे ही थे कि मौत की सूचना मिली। वे अब घर लौटने की तैयारी में लगे हैं। घटना के गांव में मातम का माहौल है।

See also  झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now