रांची में 4 साल बाद पारा 40 के पार, आज राहत की उम्मीद, डालटनगंज में तापमान 44.06 डिग्री तक पहुंचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 26, 2026

रांची में आज से और बढ़ेगी गर्मी, हीटस्ट्रोक का खतरा, कई जिलों में लू आ अलर्ट, इस साल मई 7 डिग्री तक ज्यादा गर्म

रांचीः झारखंड में अप्रैल महीने में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के आठ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इनमें रांची, पलामू, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, कोडरमा, गोड्डा, जमशेदपुर और बोकारो शामिल है। राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 40.8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले अप्रैल 2022 में रांची का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जमशेदपुर में में 40.3 डिग्री, बोकारो में 41.2 डिग्री और कोडरमा में 41.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
करवट लेगी मौसमः मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। 26 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। रविवार को उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों के जिलों बोकारो,धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मेघगर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। 27 और 28 अप्रैल को रांची सहित कई जिलों में इसी तरक का मौसम रहने की संभावना है।
आज और कल रांची-खूंटी में ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना
26 और 2 अप्रैल से रांची, खूंटी, बोकारो और हजारीबाग ओलावृष्टि की संभावना अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में 29 अप्रैल तक अधिकतम तापमान गिरकर 37 डिग्री तक आ सकता है। हालांकि बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस महसूस हो सकती है, लेकिन सुबह और शाम की ठंडी हवाएं लोगों को राहत देंगी।

See also  से'क्स रैकेट को लेकर छापेमारी, युवक-युवतियों को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now