पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, डायरेक्टर को आया ईमेल,मचा हड़कंप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 12, 2025

पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, डायरेक्टर को आया ईमेल,मचा हड़कंप

पटनाः राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक महीने में दो बार पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस बार पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन समेत पूरे परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां एक्शन मोज में है और पटना एयरपोर्ट की तमाम गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है।

पटना में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोग डूबे, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट डायरेक्टर को शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे एक मेल आया, उसी मेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल का स्रोत pk_nawas@outlook.com बताया गया है। जैसे ही यह सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को मिली, बम स्क्वायड और सुरक्षा बलों को फौरन अलर्ट किया गया और पटना एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे की गहनता से तलाशी ली गई।

See also  नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now