रांची में वज्रपात का कहर, तीन मासूम बच्चियों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने किया मुआवजे का एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 21, 2025

झारखंड में 7 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

रांची: जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र के मूरतो गाँव से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। होंदपिड़ी प्राथमिक विद्यालय के समीप वज्रपात की चपेट में आने से तीन मासूम बच्चियों – अंजलीका कुजूर, पारी उरांव और बासमती उरांव की मौत हो गई है । स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है और कहा कै  मृत्यु ने हम सभी को भीतर तक झकझोर दिया है।

इरफान अंसारी ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही मैंने जिला प्रशासन को तत्काल निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवारों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। विभागीय निर्णय के अनुसार प्रत्येक पीड़ित परिवार को ₹4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। सरकार इन परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेगी।

झारखंड में इस मौसम में वज्रपात की घटनाएँ लगातार हो रही हैं। इरफान अंसारी ने अपील की हैकि आंधी-बारिश एवं गर्जन-तर्जन के समय खुले मैदान, ऊँचे पेड़ या भवनों की छतों पर जाने से परहेज़ करें। बच्चों और बुजुर्गों की विशेष रूप से सुरक्षा का ध्यान रखें। याद रखें – आपकी सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

See also  आज मेगा नॉमिनेशनः हेमंत, कल्पना, चंपाई, बाउरी, मीरा मुंडा, सरयू राय, जयराम महतो करेंगे नामांकन

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now