होली के दिन नक्सलियों द्वारा तीन ग्रामीणों की हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने माओवादियों को घेरा, मुठभेड़ के बाद 6 शव बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 27, 2024

छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले के चिकुरबत्ती-पुसबाका के पास जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद 6 माओवादियों के शव बरामद किये गए है। ऑपरेशन में डीआरजी, सीआरपीएफ 229, कोबरा की टीम शामिल रही। होली के दिन नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के लिए सर्च अभियान चलाया और कई नक्सलियों को मार गिराया, अबतक 6 नक्सलियों के शव बरामद किये गए है।
सुरक्षाबलों और नक्सललियों के बीच हुए मुठभेड़ को लेकर बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि 27 मार्च को जिला बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी इलाके के अंतर्गत माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली। DRG, CRPF और कोबरा के जवानों की टीम संयुक्त ऑपरेशन के लिए रवाना हुई। सुबह लगभग 8 बजे मुठभेड़ हुई, तलाशी के तौरान 6 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं जिसमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। काफी बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई हैं। तालाशी अभियान जारी है।

See also  BJP लगाएगी वृक्ष, सीचेंगे शिवराज सिंह चौहान और हेमंता विश्वा सरमा, सवाल यह है कि मिलेगा सत्ता 'फल' ?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now