PNB के लॉकर से 9 साल में 90 लाख के जेवर गायब, मेदिनीनगर में दर्ज की गई प्राथमिकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2025

PNB के लॉकर से 9 साल में 90 लाख के जेवर गायब, मेदिनीनगर में दर्ज की गई प्राथमिकी

डेस्कः बैंक के लॉकर को लोग सबसे ज्यादा सुरक्षित मानते है इसलिए अपनी जमापूंजी और संपत्ति को वो वहीं जमा करते है। लेकिन कई बार वहां भी सेंधमारी हो जाती है और आपकी मेहनत की कमाई गायब हो जाती है। ऐसा ही एक मामला पलामू के मेदिनीनगर में देखने को मिला जहां शहर के पंजाब नेशनल बैंक की बाजार शाखा से 90 लाख रुपये के जेवर गायब पाये गये। 9 साल पहले बैंक लॉकर में जमा किये गए गहने एक ग्राहक के गायब हो गए।

ऑनलाइन पेमेंट के इंतजाम के साथ चलता मिला सेक्स रैकेट, नाबालिग लड़कियां से कराते थे धंधा
इसको लेकर ग्राहक संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनका पंजाब नेशनल बैंक में साल 2016 से लॉकर है। उन्होने कहा कि 10 जुलाई को बैंक अधिकारियों के सामने लॉकर खोला गया तो उसमें रखे जेवर गायब थे। इस संबंध में उन्होने शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संजय कुमार सिंह टाटा स्टील में नार्थ इंडिया के मार्केटिंग हेड हैं। वह दिल्ली में रहते हैं। उन्होने तत्कालीन बैंक मैनेजर आनंद कुमार को इस संबंध में लिखित शिकायत की थी कि उनके बैंक लॉकर की चाबी खो गयी है। चाबी बनवायी जाये। तत्कालीन बैंक प्रबंधक आनंद कुमार ने दो माह का वक्त मांगा था।

See also  बिहार में बड़ा सड़क हादसाः बेगूसराय में कार और ऑटो की टक्कर में 6 की मौत कई घायल

शराब घोटाला के आरोपी गजेंद्र कुमार सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, ACB की विशेष अदालत ने दी जमानत
इसी बीच उनका स्थानांतरण दूसरी जगह हो गया। उनकी जगह पर इसी बैंक में कार्यरत लॉकर इंचार्ज देवेंद्र कुमार वर्तमान में इस बैंक के प्रबंधक हैं। 10 जुलाई को सारी प्रक्रिया करने के बाद लॉकर तोड़ा गया, तो जेवर गायब मिले। लॉकर तोड़ने के समय पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी थी।संजय कुमार सिंह ने बताया कि लॉकर में छह सोने के हार, दो चेन, चार कंगन, आठ अंगूठी, दो लेडिज अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक ढोलना, चार कान की बाली, दो नथिया सहित कई अन्य सोने के जेवर रखे गये थे।

जमशेदपुर में 15 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी, मंगलवार को सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने दिए निर्देश
ऐसी कोई बात नहीं हैः पूर्व बैंक प्रबंधक आनंद कुमार से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। 19 फरवरी को कोई महिला लॉकर खुलवाने के लिए आयी थी, उनका हस्ताक्षर नहीं मिलने के कारण लॉकर नहीं खोला गसा था।

See also  Jharkhand IPS Posting: ऐहतेशाम वकारिब जमशेदपुर SSP और मनोज स्वर्गियारी सरायकेला SP बने

बिहार में हॉस ट्रेडिंग मामले में बीमा भारती समेत 4 को नोटिस, EOU ने पूछताछ के लिए बुलाया
अभी इसकी जांच की जा रही हैः पीएनबी के बैंक प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि अभी इसकी जांच की जा रही है। उन्होने माना कि लॉकर तोड़ने के समय लॉकर में कुछ नहीं मिला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now