शराब घोटाला के आरोपी गजेंद्र कुमार सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, ACB की विशेष अदालत ने दी जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

शराब घोटाला के आरोपी गजेंद्र कुमार सिंह

रांचीः राज्य में 77 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले में जेल में बंद तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र कुमार सिंह को निचली अदालत से बड़ी राहत मिली है। उनकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सोमवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह् की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पश्चात अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए जमानत की सुविधा प्रदान की। वह 56 दिन बाद जेल से बाहर निकलेंगे।

शराब घोटाले के आरोपी पूर्व संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में कराया गया भर्ती

एसीबी ने पिछली सुनवाई में केस डायरी कोर्ट में जमा किया था। गजेंद्र सिंह को उक्त आरोप में एसीबी ने 20 मई को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में थे। उन्होंने 18 जून को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी। इसी मामले में आरोपी जेल में बंद जेएसबीसीएल के वित्त महाप्रबंधक सुधीर कुमार दास की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। वह 21 मई से जेल में है

See also  लोकसभा चुनाव में RJD ने ठोका 4 सीटों पर दावा, झारखंड में भी जातीय जनगणना कराने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now