ओडिशा में छात्रा की आत्महत्या के विरोध में रांची में प्रदर्शन, NSUI ने BJP दफ्तर के बाहर पुतला दहन कर जताया विरोध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 15, 2025

ओडिशा में छात्रा की आत्महत्या के विरोध में रांची में प्रदर्शन, NSUI ने BJP दफ्तर के बाहर पुतला दहन कर जताया विरोध

रांचीः ओडिशा में छात्रा की आत्मदाह के बाद हुई मौत के विरोध में रांची के झारखंड एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी का पुतला दहन किया।

14 1 scaled

जिंदगी की जंग हार गई यौन उत्पीड़न से परेशान बालासोर की छात्रा, HOD से परेशान होकर किया था आत्मदाह
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवर्धन ठाकुर, कैफ अली, इकबाल अख्तर, आर्यन, प्रियांशू, आयुष समेत कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

13 1

बालासोर छात्रा आत्मदाह मामला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स भुवनेश्वर में की पीड़िता से मुलाकात, इंसाफ दिलाने का दिया भरोसा
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवर्धन ने कहा की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उड़ीसा से हैं। वह क्या कर रहे हैं? नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी और धमेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए और अगर हमारी बहन (यौन उत्पीड़न से पीड़ित होकर आत्मदाह करने वाली) को न्याय नहीं मिला तो हम उड़ीसा सीएम आवास पहुंच कर प्रदर्शन में करेंगे और न्याय सुनिश्चित कर के रहेंगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

See also  लेडी डॉन जिकरा को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुणाल मर्डर केस में थी वांटेड, भाई की हत्या का लिया बदला!

15 scaled12 1 scaled

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now