गोपाल खेमका के कातिल का मिला सुराग, शूटर का अंतिम लोकेशन हाजीपुर में, गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 6, 2025

गोपाल खेमका की हत्या का सुपारी देने वाला अशोक साव गिरफ्तार, 10 लाख रुपये में हायर किया था शूटर

पटनाः राजधानी पटना में कारोबारी और उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के बाद पुलिस और एसटीएफ कई पहलुओं पर तफ्तीश में जुटी है। शूटर ने जिस तरीके से इस घटना को अंजाम दिया, उससे यह शक है कि सुपारी देकर पेशेवर शूटर से हत्या कराई गई और इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई और है। गोपाल खेमका हत्याकांड में गैंगस्टर अजय वर्मा से बेऊर जेल में पुलिस ने की पूछताछ की है।

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर हत्या, बेटे की 7 साल पहले हो चुकी है हत्या
गाड़ी का शीशा बंद होने के बावजूद शूटर ने बाहर से ही सीधे सिर में गोली मार दी। घटनास्थल के आसपास शूटर अकेले ही दिख रहा है। इसका मतलब कि वह हत्या करने के इरादे से ही आया था और काफी देर से इंतजार कर रहा था। इस वारदात में किसी ने लाइनर का काम भी किया है। ऐसी आशंका है कि शूटर गोपाल खेमका के घर का पास छिप कर बैठा था।

See also  जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच

गोपाल खेमका कौन थे? पहले बड़े बेटे की हत्या अब पिता, छोटे बेटे पर भी चली थी गोली, मर्डर केस की अबूझ पहेली
तीन दर्जन से अधिक CCTV कैमरे खंगाले गए
पुलिस टीम ने गांधी मैदान के इआसपास लगे तीन दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। पुलिस सूत्रों की मानें तो शूटर घटनास्थल के पास ही टहल रहा था। वह गोपाल खेमका के पहुंचने के इंतजार में था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह स्कूटी से जेपी गोलंबर होते हुए गंगा पथ की ओर जाते दिखा।

6 सेकेंट में हो गई पटना के बड़े कारोबारी की हत्या, हेलमेट पहनकर शूटर गेट पर कर रहा था इंतजार, हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने
उसका अंतिम लोकेशन हाजीपुर में मिला है। इसके बाद सीसीटीवी में उसका कोई पता नहीं चल रहा है। इस आधार पर पुलिस को शक है कि शूटर उत्तर बिहार के किसी जिले से आया होगा या उसने झांसा देने के लिए ऐसा किया होगा। गोपाल खेमका एक साफ-सुझरी छवि के कारोबारी थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि कहीं कोई उन्हें परेशान तो नहीं कर रहा था।

See also  मोदी के बिना 150 सीट भी नहीं जीत सकती BJP,उनको पार्टी की जरूरत नहीं, निशिकांत दुबे ने योगी के दावे को फिर किया खारिज

थूक-थूककर घरों में दूध दे रहा था मोहम्मद शरीफ, अनजाने में उसी से करते थे बांके बिहारी का अभिषेक, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
हत्याकांड के पीछे सामने आ रही है पुरानी रंजिश
डीजीपी ने कहा कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस को मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। घटना उस समय हुई जब वह बांकीपुर क्लब से लौट रहे थे। जांच के आधार पर पुलिस को हत्यारे और उससे जुड़े लोगों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। खेमका के बेटे की भी 2018 में हाजीपुर में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद गोपाल खेमका को सुरक्षा प्रदान की गई थी। अप्रैल 2024 में इसे वापस ले लिया गया और उसके बाद उन्होंने कभी सुरक्षा के लिए अनुरोध नहीं किया।

15 जुलाई से जनशताब्दी सहित 16 ट्रेन रद्द, सफर पर जाने से पहले जान लीजिये ट्रेनों की शिड्यूल
शुक्रवार की घटना के बाद पुलिस ने उनके दूसरे बेटे, जो पेशे से डॉक्टर हैं और परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की है। पुलिस ने पटना की बेउर जेल तलाशी ली और कथित तौर पर घटना के सिलसिले में कुछ कैदियों से पूछताछ की। शनिवार शाम को पटना पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल फोन (सिम कार्ड के साथ), एक डेटा केबल और एक कागज का टुकड़ा बरामद किया, जिस पर कई मोबाइल नंबर लिखे हुए थे।

See also  गोपाल खेमका की हत्या के लिए दी गई थी साढ़े तीन लाख की सुपारी, बिल्डर निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now