थूक-थूककर घरों में दूध दे रहा था मोहम्मद शरीफ, अनजाने में उसी से करते थे बांके बिहारी का अभिषेक, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2025

क-थूककर घरों में दूध दे रहा था मोहम्मद शरीफ, अनजाने में उसी से करते थे बांके बिहारी का अभिषेक, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

डेस्कः लखनऊ में एक बेहद शर्मनाक और घिनौनी घटना सामने आई है, जिसने लोगों के बीच चिंता और आक्रोश फैला दिया है। एक युवक पर आरोप है कि वह दूध वितरित करने से पहले उसमें जानबूझकर थूकता था। यह पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

नीरव मोदी का भाई अमेरिका में गिरफ्तार, PNB फ्रॉड मामले में ED-CBI ने की थी अपील

दूध लेने वाले लव शुक्ला ने बताया कि वह इसी दूध का उपयोग बांके बिहारी और कांवड़ यात्रा में शंकर जी का अभिषेक करने के लिए करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दूध में थूक मिलाकर दिया गया, जिससे उनका धर्म भ्रष्ट हो गया है। लव शुक्ला ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और रासुका लगाने की मांग की है।

6 सेकेंट में हो गई पटना के बड़े कारोबारी की हत्या, हेलमेट पहनकर शूटर गेट पर कर रहा था इंतजार, हत्याकांड का CCTV फुटेज आया सामने

See also  BJP के बाद अब सपा नेता का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, शराब की बोतल के साथ युवती के साथ कर रहे है आपत्तिजनक हरकत

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले लव शुक्ला के परिवार को पप्पू नाम का व्यक्ति दूध देने आता था। जांच में पता चला कि वह दूध में थूक मिलाकर दे रहा था। इस पर थूक जिहाद का आरोप लगा है। लव शुक्ला के परिवार ने गोमती नगर थाने इसकी शिकायत दर्ज कराई। यह भी सामने आया कि पप्पू नाम का व्यक्ति असली नाम छुपा कर दूध दे रहा था। उसका असली नाम मोहम्मद शरीफ है, जो पप्पू नाम से दूध बांटता था।

 

‘फिजिकल रिलेशन बना लो, तुम्हें iPhone दूंगा.’ SBI के सर्विस मैनेजर ने महिलाकर्मी पर डाला हाथ, गंदी हरकत VIDEO में कैद

अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने की सख्त एक्शन की मांग
दूध में थूक मिलाकर बेचने का आरोपी मोहम्मद नियमित रूप से दूध में थूकता था और फिर वही दूध इलाके के घरों में सप्लाई करता था। उसकी यह घिनौनी हरकत एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके बाद यह मामला सामने आया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने इस हरकत को न केवल अमानवीय बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक बताया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने गोमती नगर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। हिंदू महासभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि वीडियो सबूत के आधार पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now