पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमला, मासकॉन की छात्रा ने की मारपीट, टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 18, 2026

पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हमला, मासकॉन की छात्रा ने की मारपीट, टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

जमशेदपुरः झारखंड के वरिष्ठ आदिवासी नेता और घाटशिला से पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर बिष्टुपुर में टाटा स्टील के संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने हमला कर दिया। युवती और उसकी मां-बहनों ने मिलकर सूर्य सिंह बेसरा की हाथ और चप्पल से पिटाई कर दी। भरे कार्यक्रम में अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूर्य सिंह बेसरा को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया, जहां उनके सीने के नीचे चोट लगने की बात सामने आई है।

1006120129

चार महीने पुराने विवाद को लेकर था आक्रोश
पुलिस के अनुसार, हमला करने वाली युवती की पहचान करनडीह निवासी किरण मांझी के रूप में हुई है, जो मास कम्युनिकेशन (मासकॉम) की छात्रा है। बताया जा रहा है कि करीब चार माह पहले नागपुर में आयोजित संताली सिनेमा और कला अकादमी के एक कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर किरण और सूर्य सिंह बेसरा के बीच विवाद हुआ था।

See also  तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में एनजीओ प्रभारी रहे गणेश सिंह निलंबित, जानिये क्यों हुई कार्रवाई

1006120128 742x1022 1

इसी पुराने विवाद को लेकर युवती उनसे काफी नाराज चल रही थी। मंगलवार को जब सूर्य सिंह बेसरा अपने साथियों के साथ गोपाल मैदान में चल रहे संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। वहां किरण भी अपनी मां और बहनों के साथ पहुंच गई। बेसरा को सामने देखते ही युवती ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया।

बुजुर्ग आदिवासी नेता के साथ ऐसा व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण
घटना के वक्त सूर्य सिंह बेसरा के साथ मौजूद घाटशिला के पूर्व पार्षद अर्जुन पूर्ति और पूर्व छात्र नेता हरिराम टुडू ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग आदिवासी नेता की इस तरह सार्वजनिक रूप से पिटाई करना किसी भी सूरत में उचित नहीं है। यदि युवती को कोई विवाद या शिकायत थी, तो समाज के प्रतिष्ठित लोगों के माध्यम से या आमने-सामने बैठकर बातचीत से उसका समाधान निकाला जा सकता था। कार्यक्रम में देशभर से आदिवासी कलाकार और बुद्धिजीवी जुटे थे, ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर मारपीट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

See also  'हमारी बहन के कैरेक्टर को खराब किया…', तेज प्रताप के बयान पर बोले अनुष्का के भाई

पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
हंगामे के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती किरण मांझी को हिरासत में ले लिया है और उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now