मुहर्रम को लेकर लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद का संदेश, गंगा-जमुनी तहजीब जिले की पहचान, इसे रखें कायम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 3, 2025

मुहर्रम को लेकर लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद का संदेश, गंगा-जमुनी तहजीब जिले की पहचान, इसे रखें कायम

लोहरदगा : मुहर्रम-2025 को लेकर गुरुवार को सदर प्रखंड स्थित नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का त्योहार और घुरती रथ मनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद ने कहा कि लोहरदगा जिला गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता रहा है। यहां विभिन्न समुदाय के लोग एक साथ मिलकर एक-दूसरे का पर्व-त्योहार मनाते रहे हैं। हमें इसी परंपरा को आगे बढ़ाना है। लोहरदगा जिले में सभी पर्व त्योहार वर्षों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में होते आ रहा है। इसके लिए शांति समिति से जुड़े सभी लोग, बुद्धिजीवी वर्ग, मीडिया, सद्भावना मंच के सदस्य, प्रशासनिक एवं पुलिस के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। हमें आने वाले मुहर्रम और घुरती रथ यात्रा में भी इसी तरह आपसी सद्भाव के वातावरण में यह त्योहार संपन्न कराना है। शांति समिति की बैठक में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय समीर तिर्की, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने भी संबोधित किया। बैठक में शहरी एवं प्रखंड से आए शांति समिति के सदस्यों और युवा सदभावना मंच के सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार से प्रशासन को अवगत कराया। बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुजाता कुजूर समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी बीडीओ-सीओ, सभी थाना प्रभारी, विभिन्न प्रखंडों से आए शांति समिति के सदस्य, सभी प्रखंड से आए युवा सद्भावना मंच के सदस्य व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।

See also  आदिवासियों की पहचान, अस्मिता और अस्तित्व को मिटाना चाहती है केंद्र सरकार, संविधान बचाओ रैली में बोले सांसद सुखदेव भगत

WhatsApp Image 2025 07 03 at 19.20.19 ed16f01a scaled

लोहरदगा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाना है, DC-SP के साथ मुलाकात के बाद बोले धीरज साहू

सभी की आस्था का करें सम्मान : पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने शांति समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि सभी समुदाय की आस्था का सम्मान करते हुए यह त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम का त्योहार और घुरती रथ का पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर गलत संदेश प्रचारित करने पर वैधानिक दंड का प्रावधान है। मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी और जवान अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता के साथ तैनात रहेंगे। पर्व-त्यौहारों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्टेटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी गठित है। कंट्रोल रूम से सभी क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

See also  मंत्री रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा में किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस के मौके पर झारखंड आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Image 2025 07 03 at 19.20.37 52535bb4 scaled

झारखंड में IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

अफवाह फैलने से रोकें, किशोरों व युवाओं को सचेत करें
उपायुक्त ने कहा कि इंटरनेट मीडिया में किसी गलत सूचना को फैलने से तुरंत रोकें। कोई भी गलत सूचना अगर शुरूआत में ही नियंत्रण कर लिया जाता है तो उसे आगे जाने से रोका जा सकता है। किशोर व युवा वर्ग में इंटरनेट मीडिया का उपयोग करने वालों की संख्या बहुत अधिक है। इन्हें इनके अभिभावक समझाएं कि किसी प्रकार को अफवाह या किसी की धार्मिक आस्था से जुड़ी गलत सूचना को प्रसारित नहीं करें। ऐसा करने वालों पर प्रशासन विधि संवत कार्रवाई करेगी। ऐसे किसी तरह की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी को तुरंत सूचित करें।

WhatsApp Image 2025 07 03 at 19.20.39 71f105d1

JPSC नियुक्ति परीक्षा में मूल्यांकन को लेकर दाखिल याचिका खारिज,झारखंड हाईकोर्ट ने देखिये क्या कहा

प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश
उपायुक्त ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मुहर्रम के जुलूस के प्रस्तावित रूट का सत्यापन समय रहते आवश्यक रूप से कर लें। किसी भी परिस्थिति में रूट नहीं बदला जाए इसका ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं होगा। लोग पारंपरिक वाद्य यंत्र का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें।

See also  सुदेश की पत्नी नेहा महतो ने संभाली लोहरदगा की कमान, नीरु शांति भगत के लिए धुंआधार प्रचार

WhatsApp Image 2025 07 03 at 19.57.00 80dbacea

माइकल एस राज को बनाया गया झारखंड पुलिस का प्रवक्ता, DGP अनुराग गुप्ता ने दी जिम्मेदारी

स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में रहें
उपायुक्त ने मुहर्रम जुलूस के दिन विद्युत को नियंत्रित रखने का निर्देश विद्युत विभाग को दिया। स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद के प्रशासक को शहर के वार्ड क्षेत्र की साफ सफाई और जगह जगह पर पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now