JMM ने चार जिलों के जिलाध्यक्षों को भेजा नोटिस, लोहरदगा-कोडरमा-चतरा-साहिबगंज में पार्टी समितियों के गठन में देरी पर शोकॉज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

JMM ने चार जिलों के जिलाध्यक्षों को भेजा नोटिस, लोहरदगा-कोडरमा-चतरा-साहिबगंज में पार्टी समितियों के गठन में देरी पर शोकॉज

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कोडरमा, साहिबगंज, लोहरदगा, चतरा के पार्टी जिलाध्यक्ष और सचिवों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। सभी पर आरोप एक समान है। कोडरमा में झुमरीतिलैया नगर समिति, साहेबगंज में बड़हरवा नगर समिति और तालझारी प्रखंड समिति, चतरा में चतरा नगर समिति एवं लोहरदगा में लोहरदगा नगर समिति के गठन के लिए अक्टूबर माह में नामों की अनुशंसा करनी थी।

किसी भी जिलाध्यक्ष एवं सचिव ने तय समय सीमा का ध्यान नहीं रखा और न ही विलंब के कारणों से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया है। सबको एक सप्ताह में विलंब के कारणों का जवाब देना है। जो जवाब नहीं देंगे, उन्हें अनुशासनहीनता की कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।

झामुमो में अरूण कुमार सिंह साहिबगंज जिलाध्यक्ष और सुरेश टुडू सचिव हैं। नीलेश गयासेन उर्फ सोनू सिन्हा चतरा जिलाध्यक्ष हैं तो चंद्रदेव साहू जिला सचिव। विधायक भूषण तिर्की गुमला जिलाध्यक्ष और आरिफ अंसारी जिला सचिव हैं।

See also  वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया, मामला सामने आने पर राधाकृष्ण किशोर हुए हैरान

ओजम्मिल अहमद लोहरदगा जिलाध्यक्ष और अनिल उरांव सचिव हैं। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा निर्गत कारण बताओ नोटिस में कहा गया कि नगर समिति की कार्यसमिति के गठन के लिए विधिवत कार्यवाही कर केंद्रीय नेतृत्व को अनुशंसा सूची भेजनी थी। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद न पत्राचार किया गया और न ही विचार-विमर्श।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now