लोहरदगा : जिले के सर्वांगीण विकास और अपराध एवं उग्रवाद मुक्त वातावरण को लेकर राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल आदि क्षेत्रों में भी नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयासरत हैं। इस क्रम में राज्यसभा के पूर्व सांसद डीपी साहू लोहरदगा के उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद और लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी से मुलाकात की।

JPSC नियुक्ति परीक्षा में मूल्यांकन को लेकर दाखिल याचिका खारिज,झारखंड हाईकोर्ट ने देखिये क्या कहा
इस दौरान धीरज प्रसाद साहू ने डीसी-एसपी के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में आदर्श जिला बनाना है। इसके लिए समन्वय से काम करना जरूरी है। हमें सभी के साथ मिलकर लोहरदगा जिले के विकास के लिए काम करना है। मुहर्रम का त्योहार है, घुरती रथ यात्रा भी है, सभी त्योहार को मिलजुल कर मनाना है। सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर रखना है। उन्होंने कहा कि बीएस कॉलेज स्टेडियम में फ्लड लाइट लगाना बेहद जरूरी है। लोहरदगा-गुमला मुख्य मार्ग में बक्सीडीपा में पर्यटन विकास की योजना के तहत रेस्ट हाउस का निर्माण कार्य भी कराना है। लोहरदगा में हाल सर्वे में जमीन संबंधी जानकारी में हुई त्रुटि को लेकर सरकार स्तर से बात कर इसमें सुधार करने के लिए उपायुक्त के साथ चर्चा की।

माइकल एस राज को बनाया गया झारखंड पुलिस का प्रवक्ता, DGP अनुराग गुप्ता ने दी जिम्मेदारी
धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि विकास योजनाएं तभी कारगर साबित हो सकती हैं, जब वह उपयोगी हों। हमें ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन करना है, जिससे आम आदमी को सीधा लाभ हो। लोहरदगा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में एक आदर्श जिला बनना है। इसके लिए यहां पर सुविधाओं को विकसित करना जरूरी है। उनसे जो भी सहयोग होगा, वह जिला प्रशासन का जरूर करेंगे। साथ ही सरकार के स्तर से भी संभव सहयोग दिलाने का प्रयास करेंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, डा. अजय शाहदेव, हाजी शकील अहमद सहित कई लोग मौजूद थे










