- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में IPS अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में 26 IPS को मिला प्रमोशन, सरकार ने दिया न्यू इयर गिफ्ट

रांचीः झारखंड में 8 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिन IPS अधिकारियों को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापन होने तक उस पद का भी कार्य देखेंगे।

झारखंड में कई विभागों का खर्च शून्य, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जताई नाराजगी
झारखंड सरकार ने डीजीपी द्वारा आठ आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने के मामले को गंभीरता से लिया था। इसे लेकर गृह विभाग ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो। गृह विभाग ने 10 जून को DGP कार्यालय से जारी उस आदेश को रद्द कर दिया है। जिसमें आठ आइपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

See also  दुमका में डबल मर्डर से सनसनी,घर के अंदर मिला दंपत्ति का शव, मनसा पूजा मनाने बाहर गया था परिवार

बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष रहते एक बार भी नहीं हुई BJP कार्यसमिति की बैठक, ढाई साल पहले हुई थी अंतिम बार बैठक
जानें किन्हें मिला कहां का अतिरिक्त प्रभार :
– जैप 10 कमांडेंट सौरभ जैप 1 कमांडेंट का भी कार्यभार देखेंगे
– ग्रामीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी को जैप-3 कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार
– जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को आईआरबी-1 का भी प्रभार
– चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को आईआरबी-3 की अतिरिक्त जिम्मेदारी
– गुमला एसपी हरीश बिन जमा आईआरबी-5 का भी दायित्व संभालेंगे
– गोड्डा एसपी मुकेश कुमार आईआरबी-8 का भी प्रभार संभालेंगे
– सिटी एसपी धनबाद ऋत्विक श्रीवास्तव को रेल एसपी धनबाद की भी जिम्मेदारी
– जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग रेल एसपी जमशेदपुर का कार्य भी देखेंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now