लोहरदगा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामलाः कुडू प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी के बाद बेटा प्रकाश उरांव भी गिरफ्तार, चालक की तलाश में छापेमारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 24, 2026

lohardaga minor rape case Kudu block pramukh Munni Devi son Prakash Oraon arrested

लोहरदगा : जिले के कुडू प्रखंड में नाबालिग से दुष्कर्म और पीड़ित परिवार को धमकाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड की प्रमुख मुन्नी देवी के बाद अब उनके बेटे प्रकाश उरांव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मुन्नी देवी के बाद प्रकाश उरांव को भी कुडू क्षेत्र से ही पकड़ा। दोनों मां-बेटे को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, मामले में नामजद प्रखंड प्रमुख के वाहन चालक दीपेंद्र भारती की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कुडू थाना प्रभारी नीरज झा ने ने बताया कि मामले में प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी को सोमवार शाम गिरफ्तार किया गया था। उन पर पीड़िता के परिजनों को केस वापस लेने का दबाव बनाने और ऐसा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप है। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित प्रकाश उरांव को भी गिरफ्तार कर लिया।

See also  खूंटी में मूसलाधार बारिश का कहर, तेज बहाव में बही पुलिया दर्जनों गांवों का सोयको से सीधा संपर्क टूटा

21 अक्टूबर को दर्ज हुई थी प्राथमिकी
पूरा मामला कुडू थाना क्षेत्र के कुंदगढ़ा गांव से जुड़ा है। पीड़िता के पिता ने 21 अक्टूबर को कुडू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि प्रखंड प्रमुख के बेटे प्रकाश उरांव ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता के अनुसार, इस घटना के कारण उनकी बेटी गर्भवती हो गई थी।

केस वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप
प्राथमिकी में पीड़िता के पिता ने यह भी आरोप लगाया था कि घटना की शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपित पक्ष की ओर से मामले को खत्म करने का दबाव बनाया गया। शिकायत वापस नहीं लेने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 351(3), 202(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत कांड संख्या 94/26 दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस फरार वाहन चालक दीपेंद्र भारती की तलाश में जुटी है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

See also  हजारीबाग में मजदूरी करके लौट रहे तीन युवक खावा नदी में बहे, तीनों की खोज जारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now