चतरा में टंडवा पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ , गोली लगने से एक गुर्गा घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2026

चतरा में टंडवा पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ , गोली लगने से एक गुर्गा घायल

चतराः जिले के टंडवा थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। इस मुठभेड़ में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया है।घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने की है। हालांकि, घायल अपराधी की पहचान और मुठभेड़ से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे गैंग के कई सदस्य टंडवा थाना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।इसी दौरान पुलिस को गैंग के सदस्यों की गतिविधियों और उनके संभावित मंसूबों की गुप्त सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान शुरू किया।

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान गैंग के एक सदस्य को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

See also  चतरा में धर्मांतरण की खबर के बाद हड़कंप, पैसे का प्रलोभन देने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस की ओर से घायल अपराधी की पहचान, उसके आपराधिक इतिहास तथा गैंग के अन्य सदस्यों की मौजूदगी को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now