रातू रोड में जाम से मिलेगी मुक्ति, 4.1KM का एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार, नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

Nitin-Gadkari

रांचीः जाम से जूझ रहे रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर बनकर तैयार है। 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के मौके पर ओटीसी मैदान में एक सभा भी होगी, जिसे केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर एनएचएआई को केंद्रीय मंत्रालय से अनुमति पत्र प्राप्त हो चुका है। इस दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, एनएचएआई के अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। कचहरी चौक से ओटीसी मैदान तक 4.1 किमी लंबे इस कॉरिडोर है, जिससे 45 मिनट का सफर महज 4 मिनट में तय किया जा सकेगा।

उद्घाटन को लेकर ओटीसी मैदान में सभा के लिए विशाल हैंगर तैयार किया जा रहा है। मंच और सभा स्थल के निर्माण में दिन-रात कर्मी जुटे हुए हैं। उद्घाटन से पहले कॉरिडोर से जुड़े सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं के कामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

See also  बिहार में वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस की शर्मनाक हरकत, पति को पीटा-पत्नी के साथ की बदसलूकी, VIDEO हुआ वायरल

बिहार में तेज रफ्तार हाईवा ने 6 से ज्यादा लोगों को कुचला, ड्राइवर की जमकर पिटाई, 5 थानों की पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

400 करोड़ की लागत, 101 पिलरों पर खड़ा

करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से बने इस कॉरिडोर का निर्माण अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था और महज ढाई वर्षों में यह तैयार हो गया। 4.1 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 101 पिलर और 102 स्लैब लगाए गए हैं। इसमें मुख्य ब्रिज की लंबाई 3.6 किलोमीटर और पिस्का मोड़ से इटकी रोड तक 600 मीटर लंबा रैंप शामिल है।

पंडरा रोड में अप और डाउन दोनों रैंप बनाए गए हैं, जबकि इटकी रोड में केवल डाउन रैंप की व्यवस्था है। कॉरिडोर के नीचे घास, सजावटी पौधे लगाए गए हैं, जिन्हें सुरक्षा देने के लिए लोहे की ग्रिल से घेरा गया है। रंगाई-पुताई से यह इलाका और भी सुंदर दिखाई देगा।

मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से होगी विशेष सफाई

रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने मंगलवार को निगम पदाधिकारियों के साथ बैठक में केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रातू रोड फ्लाईओवर के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे कार्यक्रम स्थल व मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही दो पालियों में सफाई व मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन का उपयोग करने को कहा। इसके अलावा मार्ग में सभी खराब स्ट्रीट लाईट्स को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

See also  सेंबो के हिलटॉप में होगा कैप्टन कूल का नया घर, रांची में महेंद्र सिंह धोनी का एक और आशियाना

बिहार में पंजाब मेल में मिला फर्जी टीटीई, 18 बोतल शराब के साथ अरेस्ट

समारोह के दिन ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर के उद्घाटन पर उपायुक्त ने सभी व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। समारोह के दौरान रातू रोड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का सुगम संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और यातायात विभाग को निर्देश दिए हैं। भीड़ प्रबंधन, वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग के लिए उचित प्रबंध करने को कहा गया है।

उपायुक्त ने समारोह स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोजकों और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने को कहा है। समारोह स्थल पर पेयजल, चिकित्सा सुविधा और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश उपायुक्त ने दिया है।

नशे की हालत में प्रेमिका से मिला पहुंचा प्रेमी, रात भर बंधक बनाकर ग्रामीणों ने की पिटाई

See also  उत्तराखंड के टनल और तमिलनाडु से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को हेमंत ने दी नई ज़िंदगी, अपने राज्य में मिली नौकरी, नहीं जाना पड़ेगा परदेस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now