नशे की हालत में प्रेमिका से मिला पहुंचा प्रेमी, रात भर बंधक बनाकर ग्रामीणों ने की पिटाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

नशे की हालत में प्रेमिका से मिला पहुंचा प्रेमी, रात भर बंधक बनाकर ग्रामीणों ने की पिटाई

डेस्कः बिहार के बांका जिला में एक प्रेमी प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर पहुंचा। युवक जब नशे की हालत में प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद खंभे से बांधकर उसकी जमकर पिटाई हुई। प्रेमी के पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ। घटना रजौन थाना इलाके चिलकावर गांव की है।

बिहार में ट्रेन की छत से टपकने लगा पानी, AC फर्स्ट क्लास भींग गए यात्री
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित शराब के नशे में था और हंगामा कर रहा था।इस मामले की में किसी तरह की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ शराब पीकर हंगामा करने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं गांव में घटना को लेकर चर्चा तेज हैं, लेकिन ग्रामीण फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस मामले की कानूनी जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

See also  बिहार के मदरसे में छापेमारी, पुलिस ने हथियार मिलने पर किया सील,PFI से निकला कनेक्शन

देश के बड़े स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 स्टार होटलों में ले जाकर छात्र के यौन शोषण का आरोप
पीड़ित युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले संतोष सिंह के रूप में हुई है। वह रात के अंधेरे में किसी से मिलने आया था। ग्रामीणों ने उसे नशे की हालत में पकड़ा तो वो गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now