लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, सांसद सुखदेव भगत ने किया उद्घाटन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 25, 2026

लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, सांसद सुखदेव भगत ने किया उद्घाटन

LOHARDAGA: लोहरदगा जिला मुख्यालय स्थित नदिया हिन्दू प्लस टू उच्च विद्यालय मिनी स्टेडियम मैदान में लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने कबूतर उड़ाकर किया। इस मौके पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

17

टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसमें लोहरदगा टाउन, लोहरदगा प्रखंड, किस्को, सेन्हा, कैरो, भंडरा, पेशरार और कुडू की टीमें शामिल हैं। उद्घाटन मैच सेन्हा बनाम किस्को के बीच खेला गया। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा की धरती फुटबॉल के लिए जानी जाती है। यहां के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच देने की। इस तरह के आयोजन से युवा नशा से दूर रहेंगे और खेल के प्रति जागरूक होंगे।

WhatsApp Image 2026 10 25 at 7.30.45 PM

1 5

यह टूर्नामेंट पूरी तरह फीफा नियम के तर्ज पर खेला जाएगा, ताकि हमारे खिलाड़ियों को पेशेवर फुटबॉल की बारीकियों को समझने का मौका मिले। लोहरदगा से निकलने वाले खिलाड़ी आने वाले समय में रांची ही नहीं बल्कि झारखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और भविष्य में इंटरनेशनल स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे। सरकार और संगठन मिलकर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा, कोचिंग और मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है।

See also  2024 में हटिया-पिस्का-लोहरदगा रेल लाइन में दौड़ने लगेगी ट्रेन-GM अनिल कुमार मिश्रा ने की घोषणा

2 5 scaled

इससे पूर्व सांसद सुखदेव भगत और अन्य अतिथियों को गाजे-बाजे के साथ स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया, वहीं सभी प्रखंडों की टीमें भी गाजे-बाजे के साथ पूरे उत्साह के साथ मैदान में प्रवेश कीं। मंच पर सांसद समेत सभी अतिथियों का स्वागत बुके और सरना पट्टा देकर किया गया।

5 5 scaled

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिनव सिद्धार्थ भगत, सचिव साजिद अहमद चंगू, झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के सदस्य रविन्द्र सिंह, राजेश कुमार सिंह ‘राज रूद्रा’,शशिभूषण राय, अजय शर्मा, विजय साहू, दिनेश अग्रवाल, सत्यजीत सिंह, शाश्वत सिद्धार्थ, वारिस कुरैशी, अनुपमा भगत, अंजली टोप्पो, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, कुणाल अभिषेक, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी।

6 2 scaled
वरीय जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस गुलाम जिलानी विजय चौहान, राधेश्याम साहू, दयानंद उरांव, नंदकिशोर शुक्ला, अनवर अंसारी, शोनू कुरैशी, प्रदेश सचिव कांग्रेस इमरान आजाद, तारिक अंसारी, के अलावा फुटबॉल संघ के अध्यक्ष, आयोजन समिति के सदस्य, सैकड़ों खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

See also  पत्नी की बेरहमी से हत्या के दोषी पति को उम्रकैद,लोहरदगा में कोर्ट ने चार साल बाद सुनाया फैसला

7 6 scaled8 5 scaled9 3 scaled10 211 212 213 214151618192021

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now