‘मोदी का बाप भी जेल जाएगा’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 25, 2026

'मोदी का बाप भी जेल जाएगा' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की

पटना: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में संबोधन के दौरान पीएम मोदी के पिता पर विवादित बयान दिया है। खरगे ने कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा”। खरगे ने ये बयान उस वक्त दिया, जब एक शख्स उनकी स्पीच के बीच में बोल पड़ा कि “मोदी नहीं जाएगा”। इसके बाद खरगे ने नाराज होते हुए कहा कि “मोदी का बाप भी जाएगा।” इसका वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

खरगे जब पटना में संबोधन दे रहे थे, उस वक्त भीड़ में से एक युवक ने कहा, “मोदी नहीं जाएगा।” इस पर खरगे भड़क गए और उन्होंने कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” खरगे ने कहा कि मोदी की झूठ बोलने की आदत है।

 

युवक की पिटाई

खबर ये भी है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने उस व्यक्ति की पिटाई की और उसे हॉल से हटा दिया, जिसने ये कहा था कि "मोदी नहीं जाएगा।"

See also  दुर्घटना में घायल महिला को नहीं मिला एंबुलेंस, खटिया पर सुलाकर पहुंचाया गया अस्पताल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now