बिहार में पंजाब मेल में मिला फर्जी टीटीई, 18 बोतल शराब के साथ अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 2, 2025

fake_tte_in_punjab_mail

पटना में रेल पुलिस ने डाउन पंजाब मेल में चेकिंग के दौरान वातानुकूलित कोच से एक फर्जी टीटीई को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से शराब के अलावा, एक टैबलेट, दो मोबाइल, काला रंग का कोट और दो नेम प्लेट बरामद किया गया है। आरोपित के खिलाफ रेल थाना में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रेल एसपी ने बताया कि रेल परिक्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जीआरपी की टीम लगाई गई है। रेल पुलिस की विशेष टीम ने डाउन पंजाब मेल में जांच की। इसमें वातानुकूलित कोच संख्या ए-वन में वर्थ संख्या 24 के पास एक काला रंग का ट्रॉली बैग संदिग्ध स्थिति में मिला।

नशे की हालत में प्रेमिका से मिला पहुंचा प्रेमी, रात भर बंधक बनाकर ग्रामीणों ने की पिटाई

See also  तेजस्वी तीसरी बार राघोपुर से ठोकेंगे ताल, नॉमिनेशन के बाद रोज 15 चुनावी सभाएं; मुकेश सहनी होंगे साथ

जब यात्रियों से पूछताछ की गई तो एक व्यक्ति ने खुद को टिकट चेकिंग अधिकारी बताते हुए ट्रॉली बैग को अपना बताया। जवानों ने जब उससे रेलवे का पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा तो उसने कोई वैध कागजात नहीं दिखाया। इसके बाद उससे ट्रॉली बैग को खोलकर दिखाने के लिए बोला गया तो वह भागने लगा। शक के आधार पर जवानों ने उसे पकड़ लिया।

वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमनिया थाना इलाके के लहुबार का रजनीकांत यादव बताया जाता है। जब उससे ट्रॉली बैग में रखे सामानों के बारे में पूछताछ की गई तो उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 18 लीटर अंग्रेजी शराब, दो मोबाइल, एक टैबलेट, आधार, पैन, एक काला कोट और दो नेम प्लेट बरामद हुआ। उसे जालसाजी और शराब की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

देश के बड़े स्कूल की महिला टीचर को पुलिस ने किया अरेस्ट, 5 स्टार होटलों में ले जाकर छात्र के यौन शोषण का आरोप

See also  झारखंड के चरही घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रक और बस में हुई टक्कर, पांच की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now