बिहार का लेखपाल निकला धनकुबेर, करोड़ों की कमाई आई सामने, करीबी महिला अधिकारी के घर भी EOU की रेड

बिहार का लेखपाल निकला धनकुबेर, करोड़ों की कमाई आई सामने, करीबी महिला अधिकारी के घर भी EOU की रेड

पटनाः बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक अपराध इकाई ने शुक्रवार को लेखपाल राजेश कुमार के छह ठिकानों पर छापेमारी की। बिहार राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम मोतिहारी में तैनात राजेश कुमार के पटना, मोतिहारी, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर के छह ठिकानों पर छापेमारी की गई। अब तक की जांच में आय से करीब 201.94 प्रतिशत अधिक संपत्ति पाई गई है।

रांची से पटना जा रही फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
राजेश कुमार के करीबी महिला अधिकारी के यहां भी EOU की टीम ने दबिश दी है। पटना के दानापुर स्थित सैफ्रॉन गार्डन अपार्टमेंट के ब्लॉक-बी में फ्लैट नंबर 505 में छापेमारी शुक्रवार देर शाम तक चलती रही।अबतक राजेश के बैंक खातों में 12 लाख 53 हजार 247 रुपए मिले जिसे फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की गयी। EOU को संपत्ति के भी कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं।

बिहार की शातिर महिला ने हरियाणा के कोराबारी को हनी ट्रैप में फंसाया, पति-देवर-भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
EOU को पटना, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में मकान और गोदामों की रजिस्ट्री के दस्तावेज, गांव में सड़क किनारे एक बीघा जमीन के कागजात और आवासीय फ्लैट से जुड़े कागजात मिले है। लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं, जिनमें डाटा की फॉरेंसिक जांच हो रही है। चारपहिया वाहन के दस्तावेज, कीमती सामानों की खरीद रसीदे और निवेश से जुड़े कागजात भी मिले हैं।

- Advertisement -
LD-advertisement

बिहार में महिला दारोगा से छेड़छाड़, आरोपी ASI ने दी जान से मारने की धमकी, SP ने की कार्रवाई
सुबह 7 बजे मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना के केरामडीह स्थित राजेश के पैतृक आवास और शहर के अघोरिया बाजार स्थित प्रोफेसर कॉलोनी के किराये के मकान में टीम एक साथ छापेमारी करने पहुंची। दोनों जगहों पर राजेश नहीं मिले। किराये के मकान में पत्नी कुमारी प्रतिभा और बच्चे मिले। पूछताछ में बताया कि बच्चा पास के ही स्कूल में पढ़ता है। इसीलिए किराये पर फ्लैट ले रखा है। शनिवार शाम में लेखापाल यहां आते हैं और सोमवार सुबह चले जाते हैं। टीम नोट गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची थी। लेकिन मोटी रकम नहीं मिली।
मोतिहारी के छतौनी स्थित राजेश के कार्यालय में EOU की टीम सुबह 8 बजे पहुंची। वहां से दो पासबुक मिले हैं। राजेश वहां नहीं थे। बताया जाता है कि 2023 में राजेश की पोस्टिंग मोतिहारी में हुई थी। इससे पहले वह वैशाली में थे। रोहतास में भी वह रह चुके हैं।

- Advertisement -
royal-soler-new

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
हाजीपुर के दिग्धी स्थित हनुमान नगर इलाके में राजेश की करीबी और हाजीपुर FCI कार्यालय में अकाउंटेंट रंजना कुमारी के किराये के मकान में भी सुबह पांच बजे छापेमारी की गयी। सात घंटे तक चली छापेमारी के दौरान यहां से कई फ्लैट और जमीन के कागजात मिले हैं। टीम ने रंजना से पूछताछ के बाद कागजात पटना लेकर चली गयी। EOU के DSP राकेश कुमार ने बताया कि राजेश के ठिकाने पर छापेमारी के क्रम में टीम यहां पहुंची थी। राजेश की मित्र यहां रहती थी।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now