बिहार की शातिर महिला ने हरियाणा के कोराबारी को हनी ट्रैप में फंसाया, पति-देवर-भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

बिहार की शातिर महिला ने हरियाणा के कोराबारी को हनी ट्रैप में फंसाया, पति-देवर-भाई के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

डेस्कः बिहार के जमुई जिले की रहने वाली महिला ने बड़े शातिराना तरीके से हरियाणा के एक कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया। उससे पांच लाख रुपये ठग लिये और जब कारोबारी ने पैसे वापस मांगे तो उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बिहार में महिला दारोगा से छेड़छाड़, आरोपी ASI ने दी जान से मारने की धमकी, SP ने की कार्रवाई
हरियाणा के कारोबारी युवक की हत्या 2 जनवरी को मुंगेर में कर दी गई थी और शव 8 जनवरी को बरामद हुआ था, लेकिन उस समय इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पांच महीने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के हंसी जिला स्थित नरौंद थाना क्षेत्र का रहने वाला कारोबारी प्रवीण उर्फ प्रीत टंडन सोशल मीडिया पर जमुई की प्रिया भारती के संपर्क में आया था।

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी TMC का नेता, RG हॉस्पीटल कांड जैसी दरिंदगी

See also  बैद्यनाथराम की जीत के बाद लातेहार में जश्न, परिमल नथवाणी ने मार ली बाजी, बिखर गया महागठबंधन का कुनबा

दोनों के बीच अवैध संबंध बने। इस दौरान प्रिया ने प्रवीण से 5 लाख रुपये ठग लिए। जब प्रवीण ने पैसे की मांग की, तो प्रिया ने अपने पति राजेंद्र शर्मा, देवर धर्मेंद्र शर्मा, भाई पीयूष कुमार और ममेरे भाई सुमित कुमार के साथ मिलकर उसे बुलाया। फिर 2 जनवरी को प्रवीण को स्कॉर्पियो से मुंगेर ले जाया गया।कासिम बाजार थाना क्षेत्र में एक कमरे में ले जाकर उसकी हत्या की गई और शव को जेआरएस कॉलेज के पीछे फेंक दिया गया।

बिहार में सिगरेट नहीं देने पर होटल में बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में वीडियो हुआ कैद
8 जनवरी को मुंगेर में शव बरामद हुआ, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 17 जनवरी को हरियाणा में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पांच महीने की जांच के बाद जमुई पुलिस और हरियाणा STF की संयुक्त टीम ने अगहरा गांव से सुमित कुमार को गिरफ्तार किया। सुमित ने पुलिस को पूरी साजिश की जानकारी दी। बाकी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी विश्वजीत दयाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हनी ट्रैप, ठगी और हत्या की यह घटना पूरी तरह उजागर हो चुकी है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

See also  रांची में शादी की नीयत से युवक ने नाबालिग को किया अगवा,परिजनों को दी जान से मारने की धमकी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now