कटिहार में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प, डीएस कॉलेज के हॉस्टल में गोलीबारी; एक जख्मी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 30, 2024

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने शिक्षक को मारी गोली, लूट का विरोध करना पड़ा महंगा

बिहार के कटिहार से में छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी भिड़त हो गई। मामूली विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि गोलीबारी हो गई। गोली लगने से एक छात्र जख्मी हो गया जिसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। एसपी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। उन्होंने सभी छात्रों से एहतियात बरतने और शांति बहाल करने की अपील की है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी की पहचान हो गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विदाई पार्टी में डांस करते पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत, VIDEO वायरल

घटना नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक डीएस कॉलेज स्थित छात्रावास में दो पक्ष में पैसे के लेनदेन में मारपीट हो गई। बात इतनी बढ़ गयी कि मारपीट के क्रम में एक पक्ष में दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। उसकी ओर से चलाई गयी गोली विशाल झा नामक युवक के गर्दन के पास गोली लगी है। वह जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां से पूर्णिया रेफर किया गया है। हॉस्टल में दहशत का माहौल बना हुआ है।

See also  वाह नीतीश बाबू वाह ! बिहार में चल रही है लू और मंत्री बांट रहे हैं कंबल

घटना की सूचना पर सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह के साथ-साथ कई पुलिस पदाधिकारी पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये है । घटना रात करीब 12 बजे की बताई जाती है। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी विवाद और पैसे के लेनदेन के कारण मारपीट की घटना के क्रम में कुछ लोग बाहर से आए और छात्र पर गोली चला दिया । जिससे छात्र विशाल जख्मी हुए हैं । पटना को अंजाम देने वाले छात्र और अन्य दो लोग घटनास्थल से फरार हो गए हैं । गोली मारने वाले दोनों आरोपी की पहचान हो गई है । जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।

हजारीबाग के अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के बहाने महिला के साथ गंदी हरकत, पकड़ा गया लैब टेक्नीशियन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now