‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 28, 2025

'कांटा लगा' फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

डेस्कः अभिनेत्री शेफाली जरीवाला ने दुनिया को कम ही उम्र में अलविदा कहकर चल दिया है। 42 साल की उम्र में उनकी कार्डियक अरेस्ट की वजह से जान चली गई है।
‘काटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला हमारे बीच नहीं रहीं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुरी के जगन्नाथ यात्रा में पहुंचे 10 लाख श्रद्धालु, 600 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी, 9 की हालत गंभीर, आज फिर होगी यात्रा
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। शेफाली जरीवाला के अचानक हुए निधन से फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

See also  JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला

रांची से पटना जा रही फ्लाइट का टायर हुआ पंक्चर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
अंतिम संस्कार की तैयारी
अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उनकी तरफ से जानकारी दी जाएगी। फिलहाल शेफाली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी TMC का नेता, RG हॉस्पीटल कांड जैसी दरिंदगी
‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं शेफाली
शेफाली जरीवाला 2002 में आए सुपरहिट गाने ‘कांटा लगा’ से रातों-रात स्टार बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों और कई म्यूजिक एल्बम्स में काम किया। टीवी पर भी उन्होंने ‘नच बलिए 5’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे रिएलिटी शोज में हिस्सा लिया था। उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही। उन्होंने पहले हरमीत गुलजार से शादी की और फिर तलाक लिया और बाद में पराग त्यागी के साथ सात फेरे लिए।

See also  Shefali Jariwala ले रही थी जवान दिखने की दवा, मौत के बाद डॉक्टर ने किया खुलासा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now