बिहार में महिला दारोगा से छेड़छाड़, आरोपी ASI ने दी जान से मारने की धमकी, SP ने की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

बिहार में महिला दारोगा से छेड़छाड़, आरोपी ASI ने दी जान से मारने की धमकी, SP ने की कार्रवाई

डेस्कः जहानाबाद में तैनात ट्रेनी महिला दारोगा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का आरोप महिला ने अपने सहयोगी एएसआई पर लगाया है। महिला सब इंस्पेक्टर ने इस मामले को लेकर एसपी से शिकायत की है। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई मानष पांडे को निलंबित कर दिया है।

कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपी TMC का नेता, RG हॉस्पीटल कांड जैसी दरिंदगी
आरोपी एएसआई मानष पांडे एसडीपीओ कार्यालय में तैनात थे। वहीं महिला पुलिस अधिकारी के साथ छेड़खानी की घटना 9 अप्रैल को हुई थी। उन्होंने 24 जून को महिला थाने में प्राथमिकी कराई थी। उन्होंने पहले तात्कालिक एसपी से शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर उसने नवनियुक्त एसपी विनीत कुमार के आने पर फिर से न्याय की मांग की।

पटना में थार सवार ने की महिला पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, वीडियो में हुआ युवक की गुंडागर्दी
प्रशिक्षु महिला सब इंस्पेक्टर ने लिखित शिकायत में बताया है कि आरोपित ने उन्हें गोलियों से छलनी करने की धमकी भी दी है।महिला का आरोप है कि घटना के दिन वह अपने बैरक में थी।बगल के कमरे में ASI मानस पांडे थे।

See also  अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा के दौरान बिहार में बेकाबू हुई भीड़, महिलाएं बेहोश और कई श्रद्धालु घायल

बिहार में सिगरेट नहीं देने पर होटल में बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में वीडियो हुआ कैद

पीड़ित महिला दारोगा ने बताया कि “मैं जैसे ही बाथरूम जाने के लिए निकली एएसआई ने अचानक छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो वह उग्र हो गया और धमकी देने लगा।”घटना से आहत महिला सब इंस्पेक्टर कुछ दिनों तक डर के साये में जी रही थी।अंतत: 28 अप्रैल को उन्होंने SP से लिखित शिकायत की। महिला ने अपने आवेदन में यह भी आशंका जताई थी कि आरोपित उनकी हत्या भी कर सकते हैं। महिला सब इंस्पेक्टर की जहानाबाद में पहली पोस्टिंग है और पहली पोस्टिंग में ही उन्हें ऐसी परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

GuXLl87aMAADram

बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर राजस्व कर्मी अंचल कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

मामले में एसपी कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि “महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में तत्काल आंतरिक परिवाद प्राथमिकी में अनुसंधान और विभागीय कार्रवाई एक साथ चल रही है। साथ ही निलंबन अवधि में प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनका मुख्यालय जिला से अन्यत्र निर्धारित करने के लिए पुलिस महानिरीक्षक से अनुरोध किया गया है.“

See also  महिला को जिंदा खा गया बाघ, परिवार के मिला कपड़ा और पैर का टुकड़ा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now