बीएस कॉलेज लोहरदगा स्थित शूटिंग रेंज में टैलेंट हंट का हुआ भव्य समापन,धीरज साहू ने कहा-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाएंगे खिलाड़ी अपनी पहचान

लोहरदगा : बीएस कॉलेज लोहरदगा स्थित शूटिंग रेंज में लोहरदगा जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय शूटिंग कैंप-सह-टैलेंट हंट का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा के स्थानीय विधायक डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज साहू के प्रयास से लोहरदगा जिले को राइफल शूटिंग में आगे ले जाना है। राइफल शूटिंग पुलिस के जीवन का हिस्सा है। यहां के पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा है कि वे डीपी साहू के विजन को पूरा करेंगे। विधायक ने कहा कि अपने नौकरी के दौरान साहिबगंज, रांची के शूटिंग रेंज से मैं जुड़ा रहा। डीपी साहू के परिवार से मेरा पुराना रिश्ता-नाता रहा है, जो कार्य बड़े भाई शिवप्रसाद साहू ने अधूरी छोड़ी थी उसे छोटे भाई डीपी साहू ने जारी रखा। इस लोहरदगा जिले में महाविद्यालय, शूटिंग रेंज, क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण इसी परिवार की देन है। लोहरदगा जिले में थाना इंचार्ज रहते हुए मैंने इस परिवार को जाना। विधायक ने कहा कि हॉकी में जयपाल सिंह मुंडा ने बहुत पहचान दिलाई, लेकिन राज्य की असली पहचान तीर धनुष से है। इस जिला में पारंपरिक तीरंदाजी का प्रशिक्षण शुरू होना चाहिए। जन कल्याण के लिए यहां पर तीरंदाजी प्रशिक्षण की शुरुआत डीपी साहू को करना चाहिए। मेरी ओर से पूरा सहयोग रहेगा। जिस प्रकार इनके परिवार ने जनकल्याण के लिए कार्य किया है उसी में यह कड़ी जुड़ जाए तो यह जिला ऋणी रहेगा। चार दिवसीय शूटिंग कैंप-सह-टैलेंट हंट के समापन मौके पर सभी प्रशिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा समेत अन्य उपस्थित थे।

See also  निशा उरांव की झारखंड सरकार में सेवा समाप्त, पूर्व मंत्री और विधायक की बेटी है IRS अधिकारी

8 2

विश्व पर्यावरण दिवस पर लोहरदगा DC पहुंचे दामोदर नदी के उद्गम स्थल चूल्हा पानी, डॉक्टर कुमार तारचंद ने की पूजा अर्चना

लोहरदगा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे क्रिकेटर : डीपी साहू
लोहरदगा : राज्यसभा के पूर्व सदस्य धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि राइफल शूटिंग रेंज के हाल का निर्माण सांसद मद से कराया गया है। बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम में भी सांसद मद से कई कार्य हुए हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने क्रिकेट की बेहतरी के लिए कई सुझाव दिए हैं। जिसपर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां पर क्रिकेट के कई आयोजन होंगे। भविष्य में कई खिलाड़ी निकलेंगे जो अपनी पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाएंगे। डीपी साहू ने कहा कि हमारे परिवार में सभी खेल प्रेमी रहे हैं। वर्ष 1951 से लोहरदगा में खेल के आयोजन हो रहे हैं। शूटिंग रेंज में खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा। यहां जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लोहरदगा जिले को और आगे बढ़ाया जाएगा। पुलिस यहां शूटिंग रेंज में आएं, प्रैक्टिस करें। एक कोच उपलब्ध कराया जाए ताकि नव जवानों को प्रशिक्षित कराया जा सके।

See also  Lohardaga: जिस कुएं से थी जीवन की प्यास बुझने वाली उसी ने घर का चिराग बुझा दिया, बेटा-बेटी समेत चारों को नहीं निकाला जा सका जिंदा

10 2

JAC 12th Result 2025: इंटर आर्ट्स में 96.62% छात्रों को मिली सफलता, देखे टॉपर की लिस्ट

क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी में झारखंड ने विश्व पर अपनी पहचान बनाई : उपायुक्त
लोहरदगा : शूटिंग कैंप-सह-टैलेंट हंट के समापन मौके पर उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद ने कहा कि क्रिकेट, हॉकी, तीरंदाजी में झारखंड ने विश्व पर अपनी पहचान बनाई है। यहां पर जिन बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया उन्हें बधाई और जिन्होंने प्रदर्शन अच्छा नहीं किया उन्हें भी आने वाले समय के लिए अधिक प्रयास करने की शुभकामनाएं। बीते चार दिनों से आयोजित प्रतियोगिता सफल रही। इसमें जो सभी इस प्रतियोगिता से जुड़े रहे और जो अप्रत्यक्ष रूप से भी जुड़े रहे उनका इसमें सफल होने में अहम योगदान रहा। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ने अपनी इच्छा जाहिर की है कि इस शूटिंग रेंज को आगे ले जाएंगे। इस राज्य में खेल के लिए अलग ही जुनून है।

See also  जेईई मेंस में वीर और आदित्य ने रचा इतिहास, लोहरदगा का बढ़ाया मान, बधाई देने वालों का लगा तांता

14 1

बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा सिरमटोली फ्लाइओवर, उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान

शूटिंग रेंज की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे : एसपी
लोहरदगा : चार दिवसीय शूटिंग कैंप-सह-टैलेंट हंट के समापन मौके पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जो लोहरदगा जिले के लिए बड़ी बात है। साथ ही गौरव का विषय है। राइफल एसोसिएशन का प्रयास से यहां पर आयोजन सफल रहा। पुलिस विभाग की ओर से इस शूटिंग रेंज की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

13 212 211 39 2 7 24 27 36 25 22 21 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now