बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा सिरमटोली फ्लाइओवर, उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2025

बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा सिरमटोली फ्लाइओवर, उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान

रांचीः रैंप विवाद को लेकर चर्चा में आए डोरंडा-सिरमटोली फ्लाइओवर का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरूवार को उद्घाटन कर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस फ्लाइओवर का नामकरण भी कर दिया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ्लाइओवर को बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा।

Gsq9kLuXwAAS1U7

आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का दिखा असर,पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव गिरफ्तार,तस्वीरों में देखिये कैसे पसरा रहा सन्नाटा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सिमरटोली फ्लाइओवर अनेकों कारणों से बहुत चर्चा में रहा। उन कारणों के पीछे मैं नहीं जाना चाहूंगा। अब लोग ही बताए कि वो खुश है कि नहीं। लोगों के इस उत्साह से हमें मनोबल मिलता है कि और बेहतर तरीके से काम कर सके। किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचे इसका हम विशेष ध्यान रखते है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए लिए किसी की भी बलि चढ़ा दे इसपर हमारा विश्वास नहीं है। ये इस सरकार में कम से कम नहीं हो सकता।

See also  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए JMM ने ठोका 16 सीटों पर दावा, तेजस्वी और हेमंत की बैठक में होगा अंतिम फैसला

GsrJhRTXkAAoa4J

 

झारखंड के सरकारी अस्पताल में संवेदनहीनता की हदें हुई पार, प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला के लिए नहीं खोला OT का दरवाजा

सिमरटोली फ्लाइओवर का रैंप सरना स्थल के पास गिरने को लेकर काफी विरोध पिछले कुछ महीनों से हो रहा था। 4 जून को रैंप विवाद समेत अन्य मामलों को लेकर झारखंड बंद भी बुलाया गया था। झारखंड बंद के अगले ही दिन मुख्यमंत्री ने इस फ्लाइओवर का उद्घाटन कर इस विवाद को अब खत्म कर दिया। ये फ्लाइओवर अब मुख्यमंत्री ने झारखंड के लोगों को समर्पित कर दिया है। रांची के लोग अब इस फ्लाइओवर का इस्तेमाल कर सकते है।सिरमटोली चौक से राजेंद्र नगर चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक चार लेन में फ्लाइओरव एलिवेटेड पथ सह आरओबी की लंबाई 2.34 किलोमीटर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now