- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

JAC 12th Result 2025: इंटर आर्ट्स में 96.62% छात्रों को मिली सफलता, देखे टॉपर की लिस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 5, 2025

JAC 12th Result 2025:गुरूवार को निकलेगा इंटर आर्ट्स का रिजल्ट, जानिये कैसे चेक कर सकते है रिजल्ट

डेस्कः झारखंड बोर्ड के 12वीं का साइंस और कॉमर्स के बाद अब आर्ट्स का रिजल्ट जारी हो गया है। जैक चेयरमैन नटवा हांसदा ने रिजल्ट को जारी किया। इस साल 96.62 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है।साहिबगंज के देव तिवारी 500 में से 481 अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं। वे प्लस टू जेके हाई स्कूल राजमहल के छात्र है। इस बार कुल 2,28,959 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,27,222 ने परीक्षा दी और 2,17,273 छात्र सफल हुए। इसमें 1,07,867 प्रथम श्रेणी। 1,04,314 द्वितीय श्रेणी, 5,091 तृतीय श्रेणी और एक पास हुए हैं। 12वीं कला संकाय की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स https://jacresults.com/ और https://jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा सिरमटोली फ्लाइओवर, उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान
टॉप 10 स्टूडेंट की लिस्ट
रैंक छात्र का नाम अंक स्कूल का नाम
1 देव तिवारी 481 +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल
2 प्रेरणा कुमारी 470 आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा
3 सूरज कुमार दास 466 +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल
3 कुमारी ऋतम्वारा 466 उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, कुम्हरलालो
4 श्रेया आनंद 464 आरएन +2 हाई स्कूल, पद्मा
5 अनन्य पाल 463 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
5 उषा रानी 463 राजकीय इंटर कॉलेज, बालूमाथ
5 शिवानी कुमारी 463 डॉ ए एन +2 हाई स्कूल, कैरो, लोहरदगा
6 तनु प्रिया शाही 461 आरएन शाही प्रोजेक्ट +2 एचएस, गोविंदपुर
7 स्वीटी बरनवाल 460 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केंदुआदेवीपुर
7 आयुषी कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
7 तन्नु कुमारी 460 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
7 लीपा गराई 460 एलबीएस +2 हाई स्कूल, जयपुरा
7 शान प्रताप सिंह 460 सेंट जेवियर्स कॉलेज
7 आलोक कुमार दास 460 यूपी +2 बीपी हाई स्कूल, भैया
8 अभिया शर्मा 459 उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, रांची
8 मीनू पॉल 459 तारामणि मेमोरियल +2 एचएस, कराडुबा, घाटशिला
9 रईस शेख 458 राजकीय +2 विद्यालय, सोनारायथारी
10 तृषा प्रमाणिक 457 +2 जेके हाई स्कूल, राजमहल

बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कैसे करें?

झारखंड बोर्ड रिजल्ट्स की वेबसाइट https://jacresults.com/ पर जाएं।

See also  दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में बारिश का अलर्ट, 1 अक्टूबर से दिखने लगेगा कई जिलों में असर

यहां Jharkhand Board Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

अगले पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें।

आपको रोल नंबर और रोल कोड डालने के बाद कैप्चा भरना होगा।

उसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आ जाएगा।

यहां से आप अपना प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

आदिवासी संगठनों के झारखंड बंद का दिखा असर,पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव गिरफ्तार,तस्वीरों में देखिये कैसे पसरा रहा सन्नाटा

डिजिलॉकर से कैसे चेक करें JAC 12th Arts Results?

डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

https://results.digilocker.gov.in/jac2025result12thmayresultlapxcvbe.html

यहां आपको रोल कोड और रोल नंबर डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

अगर ‘I have read and agree to terms of use’ वाला बॉक्स चेक नहीं है तो उसे चेक करना होगा।

सबमिट बटन क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आ जाएगा।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की ट्रेन हो गई लेट, 35 किलोमीटर का सफर 2 घंटे में किया तय

See also  SSC CGL Exam:सिस्टम हैक कर की थी गड़बड़ी, इंटर स्टेट गिरोह के चार गिरफ्तार

SMS के माध्यम से कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • अपने मोबाइल के एसएमएस ऐप में जाएं.
  • वहां RESULT (स्पेस) JAC12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करें.
  • टाइप किए मैसेज को 56263 पर एसएमएस कर दें.
  • आपका रिजल्ट मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now