By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • राँची
      • खूँटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
        • उत्तरी छोटानागपुर
          • हजारीबाग
          • रामगढ़
          • चतरा
          • गिरिडीह
          • कोडरमा
            • बोकारो
              • कोल्हान प्रमंडल
                • सरायकेला
                • चाईबासा
                • जमशेदपुर
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढवा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • गोड्डा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Reading: आदिवासियों की पहचान, अस्मिता और अस्तित्व को मिटाना चाहती है केंद्र सरकार, संविधान बचाओ रैली में बोले सांसद सुखदेव भगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Live Dainik-Latest & Live News in HindiLive Dainik-Latest & Live News in Hindi
Font ResizerAa
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
  • झारखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Search
  • होम पेज
  • निकाय चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तरप्रदेश
    • अंडमान एवं निकोबार
    • असम
    • आँध्रप्रदेश
    • ओड़िशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • तमिलनाडु
    • जम्मु-कश्मीर
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दमन और दीव
    • दादरा और नगर हवेली
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पुडुचेरी
    • मणिपुर
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
  • झारखंड
    • दक्षिण छोटानागपुर
    • कोयला क्षेत्र
    • पलामू प्रमंडल
    • संथाल परगना
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • धर्म
  • लाइफ स्टाइल
  • मनोरंजन
  • वेब स्टोरी
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -

Home | आदिवासियों की पहचान, अस्मिता और अस्तित्व को मिटाना चाहती है केंद्र सरकार, संविधान बचाओ रैली में बोले सांसद सुखदेव भगत

आदिवासियों की पहचान, अस्मिता और अस्तित्व को मिटाना चाहती है केंद्र सरकार, संविधान बचाओ रैली में बोले सांसद सुखदेव भगत

LiveDainik Desk
May 29, 2025 8:59 PM
By LiveDainik Desk
9 months ago
Share
lohardaga samvidhan bachawo raily
SHARE

लोहरदगा : लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन परिसर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी एआईसीसी के सचिव डा. बेला प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत, स्थानीय विधायक डॉक्टर रामेश्वर उरांव समेत प्रदेश एवं जिला स्तरीय नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के साथ अन्य कांग्रेसियों ने मुख्य अतिथि समेत अन्य सभी अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर, बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद ने कहा कि आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के माध्यम से आम लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही केंद्र की भाजपा नित मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे संविधान के अपमान और उन्हें समय-समय पर बदलने की रची जा रही साजिश से सभी को अवगत कराया जा रहा है। जहां इस देश में संविधान हम सभी को गर्व के साथ जीने का अधिकार देती है, संविधान के अंदर देशवासियों को कई मौलिक अधिकार प्राप्त है, संविधान देशवासियों को समानता का भी अधिकार दिया है। संविधान में दलित, आदिवासी, पिछड़ों को आरक्षण के रूप में विशेष अधिकार दिया है। केंद्र की भाजपा सरकार जब से सत्ता में आई है लोगों का अधिकार छीनने का साजिश कर रही है। देश के स्वतंत्र संस्थान ईडी, आईटी, सीबीआई एवं चुनाव आयोग को कमजोर करने का प्रयास किया है। हम सभी को संकल्प लेना है इस संविधान को बचाने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी के एक आह्वान पर तत्पर रहना है। बेला प्रसाद ने कहा कि लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा यहां के आदिवासियों, दलितों, अल्पसंख्यकों एवं सदान भाइयों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर लड़ाई लड़ रही है, हम इनके साथ हैं। आदिवासियों को सरना धर्म कोड दिलाना राज्य में पूर्णता पेसा कानून लागू कराना, वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को रद्द कराने एवं लोहरदगा जिला में भूमि संबंधी सर्वे को निरस्त कर पुनः सर्वे कराने की मांग को राज्य सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। बेला प्रसाद ने संविधान की रक्षा से जुड़े जन मुद्दों को लोगों के बीच रखा और झारखंड प्रदेश के अस्मिता की लड़ाई सरना कोड और पैसा कानून के लिए जल्द ही दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि दन सभी मुद्दों को लेकर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर इसके निदान हेतु ज्ञापन सौंपेगा। लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि जनगणना कॉलम में सातवां कालम अन्य के लिए था, जिसे केंद्र सरकार ने खत्म कर यहां के आदिवासियों की पहचान अस्मिता और अस्तित्व को मिटाना चाहती है। ऐसा हरगिज होने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी।

WhatsApp Image 2025 05 29 at 20.31.17 6acaa1f9

Land Scam: JMM नेता अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी इरशाद अख्तर सहित चार आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

- Advertisement -
LD-advertisement

मोदी सरकार को किसी भी कीमत में सरना कोड देना ही पड़ेगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि हम सभी को केंद्र की भाजपा और आरएसएस की सरकार से आरपार की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। मोदी सरकार देश के आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार से बेदखल करना चाहती है। तानाशाह हुकूमत कायम कर संविधान को बदलने ने की मंशा जगजाहिर हो चुका है। स्थानीय विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि मोदी और भाजपा सरकार देश में नफरत फैला रही है। हिंदू मुसलमान को आपस में लड़ाकर सत्ता हासिल करते आई है। अब देशवासियों के अधिकारों को खत्म करने के लिए संविधान पर उनकी बुरी नजर लगी हुई है। हम सभी कांग्रेसी इस बात को गांव-गांव तक ले जाकर जनता को जागरूक करेंगे। जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के आपसी तालमेल का परिणाम है कि यह रैली ऐतिहासिक रूप से सफल हुआ है। लोहरदगा जिला के कार्यकर्ता, सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन के माध्यम से अगले 20 दिनों के अंदर सभी प्रखंड कमेटी का भौतिक सत्यापन करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड में सरकार को शीघ्र पेसा कानून लागू करना चाहिए। वक्फ संशोधन कानून किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोहरदगा जिले का जो भूमि से संबंधित सर्व हुआ है उसे हर हाल में रद्द कर नए सिरे से सर्वे कराया जाएगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पर्यवेक्षक राजेश गुप्ता छोटू, प्रदेश प्रवक्ता रियाज अंसारी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य वारिस कुरैशी, सांसद के स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, डा. अजय शाहदेव, मोहन दुबे रीना कुमारी भगत, साजिद अहमद चंगू, निशीथ जायसवाल, शाहिद अहमद बेलू, संतोषी उरांव, संगीता उरांव, सीमा परवीन, विशाल डुंगडुंग, मुजम्मिल अंसारी, विनोद सिंह खेरवार, सत्यदेव भगत, जुगल भगत, युनूस अंसारी, मुनीम अंसारी, बुधवा उरांव, प्रकाश उरांव, डोमना उरांव, प्रदीप विश्वकर्मा, शंभू प्रजापति, राजू कुरैशी, अमृता उरांव, सुशीला देवी, रूपा देवी, जफर इमाम, सुशील उरांव, सिराजुल अंसारी, रंजन उरांव, औरंगजेब अंसारी सुनील राम समेत हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -
royal-soler-new

WhatsApp Image 2025 05 29 at 20.35.38 73d07e70

IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह सस्पेंड, शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद हुई कार्रवाई

कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ संविधान बचाओ रैली में पहुंचे सांसद
लोहरदगा : संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए सांसद सुखदेव भगत अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन पहुंचे। इस संविधान बचाओ रैली में झारखंड प्रदेश प्रभारी बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित झारखंड प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट्स सदस्य और नेता शामिल हुए। संविधान बचाओ रैली के माध्यम से लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंड से आए कांग्रेसी कार्यकर्ता और ग्रामीणों के बीच सभी ने संविधान की रक्षा, सरना कोड और स्थानीय मुद्दों पर आगे तक लड़ाई जारी रखने के बाद कही। लोकसभा क्षेत्र सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि संविधान की रक्षा कर हम भारत के अखंडता एकता को मजबूती दे सकते हैं। उन्होंने सरना कोड और पैसा कानून के साथ-साथ स्थानीय जन मुद्दों को लेकर भी हुंकार भरी।

WhatsApp Image 2025 05 29 at 20.35.39 1568c138WhatsApp Image 2025 05 29 at 20.36.01 4a979ba7WhatsApp Image 2025 05 29 at 20.35.37 c94383e7WhatsApp Image 2025 05 29 at 20.48.33 0ca18b3cWhatsApp Image 2025 05 29 at 20.48.33 27a2d7abWhatsApp Image 2025 05 29 at 20.34.59 40f8a98d

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article imran pratapgari अब्दुल पंक्चर ही नहीं बनाता उसकी बेटी करती है टॉप: जब रांची की टॉपर तहरीन फातिमा से मिले इमरान प्रतापगढ़ी तो पिता का दर्द झलका
Next Article आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को भेजा गया बिरसा केंद्रीय कारागार, रिमांड अवधि हुई समाप्त IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह सस्पेंड, शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद हुई कार्रवाई
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने की शिष्टाचार मुलाकात ,स्व निर्मित कैंसर उपचार मशीन की दी विस्तृत जानकारी की
  • एमएस धोनी को 10 लाख रुपये कराने होंगे जमा, 100 करोड़ के मानहानि केस में मद्रास हाईकोर्ट का आदेश
  • PM मोदी की मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत,5 महीने बाद जेल से आएगा बाहर,देशद्रोह सहित 3 मामले थे दर्ज
  • मशहूर एंकर सरला माहेश्वरी का निधन,दूरदर्शन के गोल्डन एरा का अंत
  • रांची कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी,मचा हड़कंप, डॉग स्क्वॉड की टीम ने की जांच
  • सुप्रीम कोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ के मेकर्स को लगाई फटकार, समाज के एक वर्ग को क्यों बदनाम कर रहे हैं,”आप जानबूझकर समाज में नफरत फैला रहे”
  • सहरसा मेयर बैन प्रिया पर भ्रष्टाचार के आरोप, हर महीने 50 लाख के गबन को लेकर होगी FIR
  • पटना में बुजुर्ग की दिनदहाड़े हत्या, परिवार वालों को फुफेरे भाई पर शक

You Might Also Like

लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह विशेष अतिथि के रूप में रहीं मौजूद

लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह विशेष अतिथि के रूप में रहीं मौजूद

2 days ago
WhatsApp Image 2026 02 04 at 5.10.56 PM

कांग्रेस के फैसले का सम्मान, रवि रौशन बेक ने नहीं किया नामांकन

1 week ago
लोहरदगा के कुडू में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, जनरल स्टोर से 45 बोतल अवैध शराब बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

लोहरदगा के कुडू में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, जनरल स्टोर से 45 बोतल अवैध शराब बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

1 week ago
लोहरदगा में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, SP के आदेश पर BTIPL प्लांट में छापेमारी, 6 हाइवा जब्त

लोहरदगा में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, SP के आदेश पर BTIPL प्लांट में छापेमारी, 6 हाइवा जब्त

2 weeks ago
Follow US
© 2024-25 Live Dainik Broadcast Private Limited. All Rights Reserved.
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?