IAS अधिकारी विनय चौबे और गजेंद्र सिंह सस्पेंड, शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद हुई कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 29, 2025

आईएएस विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को भेजा गया बिरसा केंद्रीय कारागार, रिमांड अवधि हुई समाप्त

रांचीः झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे और संयुक्त उप्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया है। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। 38 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाला मामले में एसीबी ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। दोनों अधिकारियों को 20 मई से निलंबित किया गया है।

रंगदारी मामले में पुलिस की कार्रवाईः घाटशिला जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और BJP नेता हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
20 मई को एसीबी की टीम ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभी एसीबी दो दिनों के रिमांड पर विनय चौबे और गजेंद्र सिंह से पूछताछ कर रही है। दोनों अधिकारियों पर अपने पद का दुरूपयोग कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

बाबूलाल मरांडी ने जारी की सवालों की लिस्ट, कहा-शराब घोटाले में ACB विनय चौबे से पूछे ये 8 सवाल
एसीबी की टीम ने दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार करने के बाद संबंधित आधिकारिक सूचना राज्य सरकार को भेज दिया था। इसके बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने विनय चौबे के निलंबन का प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बसद निलंबन से संबंधी आदेश जारी कर दिया गया।

See also  जेटेट भाषा विवाद को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपी कमेटी ने रिपोर्ट, भोजपुरी-मगही की एंट्री के विरोध में मंत्रियों का बहुमत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now