अब विदेश सचिव विक्रम मिस्री पर टूट पड़ी ट्रोल आर्मी! बेटी और परिवार लिख रहे हैं अनाप-शनाप, IAS एसोसिशन ने की निंदा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2025

vikaram misri daughter

डेस्कः ड्रोल आर्मी से परेशान हो कर देश के विदेश सचिव विक्रम मिस्री को अपना सोशल मीडिया अकाउंट X प्रोटेक्ट करना पड़ा । जी हां सीजफायर के एलान फिर उसके उल्लंघन के बाद ट्रोल आर्मी विक्रम मिस्री को टारगेट कर रही है । उन्हें सोशल मीडिया पर गद्दार, देशद्रोही जैसे शब्द कहे जा रहे हैं। यही नहीं उनकी बेटी डिडोन मिस्री को लेकर भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है । कई ऐसे ट्वीट हैं जिसमें बहुत ही आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है । ट्रोल आर्मी की वजह से विक्रम मिस्री ने अपना एक्स अकाउंट प्रोटेक्ट कर दिया है । अब उन्हें कोई रिप्पाई नहीं कर सकता है । 

Viral Video: न जाने कौन सा ‘नशा’ करते हैं ! सफेट पाउडर, छोटी चम्मच छिपाते नजर आए फ्रांसिस राष्ट्रपति मैक्रां और जर्मन चांसलर मर्ज़

See also  पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, गोलीबारी में STF के 2 जवान जख्मी, दो अपराधी गिरफ्तार

विक्रम मिस्री के बचाव में  IAS एसोसिशन

IAS एसोसिएशन ने विक्रम मिस्री और उनके परिवार पर हो रही टिप्पणियों पर ऐतराज जताया है और कहा है कि संघ उनके साथ खड़ा है । अपने सोशल मीडिया अकाउंट से संघ ने लिखा कि “आईएएस एसोसिएशन विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री और उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़ा है। ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने वाले सिविल सेवकों पर अनुचित व्यक्तिगत हमले बेहद खेदजनक हैं। हम सार्वजनिक सेवा की गरिमा को बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।”

रांची की धरती से ‘ग़ज़वा-ए-हिंद’ का नारा देने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर भारतीय सेना के बारे में की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री को ट्रोल

ओवैसी ने किया बचाव

विक्रम मिस्री और उनके परिवार पर हमला होते देख एआईएमएम सांसद असदुद्दीन औवैसी बचाव में आए हैं और लिखा है कि वे एक राजनयीक हैं वे लगातार देश के लिए काम कर रहे हैं उन्हें रानजीतिक नेतृत्व के लिए फैसलों के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है।

See also  जीतन राम मांझी के सलाहकार दानिश रिजवान ने कानून को दिखाया ठेंगा, पुलिस जवान से पिस्टल लेकर खुलेआम की फायरिंग

निशिकांत दुबे क्यों हो रहे हैं ट्रोल ! संसद का सत्र बुलाने पर पोस्ट कर फंस गए गोड्डा सांसद

कौन है विक्रम मिस्री की बेटी डिडोन मिस्री

विदेश सचिव विक्रम मिस्री की बेटी डिडोन मिस्री एक जानी-मानी लॉयर हैं । इंटरनेट पर मौजूद उनके प्रोफाइल के मुताबिक डिडोन निवेश संधियों और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखती हैं। उन्हें UNCITRAL, ICC, LCIA, SIAC और HKIAC नियमों के तहत अंतरराष्ट्रीय विवादों में सलाह देने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने ऊर्जा, तेल एवं प्राकृतिक गैस, खनन, अवसंरचना, विमानन, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़े ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की हैं। इसके अतिरिक्त, वह भारत सरकार के लिए कई द्विपक्षीय निवेश समझौता (Bilateral Investment Treaty) वार्ताओं में कानूनी सलाहकार की भूमिका निभा चुकी हैं।

vikaram misri daughter

विक्रम मिस्री की बेटी को निशाना बनाया गया

इतना ही नहीं डिडोन मिस्री ऑक्सपोर्ड ह्यूमन राइट हब में भी शामिल हैं । उन्होंने 2018 में म्यांमार में प्रेस की आजादी पर हुए हमले पर एक रिपोर्ट भी लिखी थी । उन्होंने जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल से कानून की पढाई की है । विक्रम मिस्री ने पीएम मोदी की अपील सेल्फी विद डॉटर के मौके पर बेटियों के साथ तस्वीर भी पोस्ट की थी जिस पर अब उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

See also  महिला सिपाही के साथ होटल में पकड़े जाने के बाद DSP को डिमोशन कर बनाया गया सिपाही
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now